News Room Post

#divyaagarwal: बिग बॉस की ओटीटी विनर दिव्या अग्रवाल ने ब्वॉयफ्रेंड अपूर्व पडगांवकर संग की सगाई, एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

नई दिल्ली। बिग बॉस की ओटीटी विनर दिव्या अग्रवाल को कौन नहीं जानता है। एक्ट्रेस ने फैंस को एक खुशखबरी दी है, जिसे सुनकर उनके फैंस हैरान भी है और खुश भी है। दरअसल, एक्ट्रेस ने अपने ब्वॉयफ्रेंड अपूर्व पडगांवकर से सगाई कर ली है। दरअसल, एक्ट्रेस का 5 दिसंबर को जन्मदिन था। इस बार अभिनेत्री अपना 30वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रही थी। इस दौरान एक्ट्रेस ने एक पार्टी रखी थी। जिस दौरान कई सेलीब्रिटी भी मौजूद थे। तभी दिव्या के ब्वॉयफ्रेंड ने सही मौका देख के एक्ट्रेस को शादी के लिए प्रपोज कर दिया और अंगूठी पहनाई जिसके बाद दिव्या ने हां कर दी। इस दौरान एक्ट्रेस काफी खुश भी दिखाई दी थी।

दिव्या ने की सगाई

दरअसल, दिव्या ने अपने 30वें बर्थडे के दौरान अपने ब्वॉयफ्रेंड के बारे में ऑफिशियल कर दिया। इस दौरान मुम्बई के जाने-माने बिजनेसमैन अपूर्व पडगांवकर ने दिव्या को घुटने में बैठ के प्रपोज किया जिसके बाद अपूर्व ने एक्ट्रेस को अंगूठी पहनाई और उनसे कहा कि मेरा घर का नाम कोको है तो क्या आप कोको की बाइको बनेगी। इस दौरान इनके लुक की बात करें तो दिव्या ने पर्पल कलर की आउटफिट पहनी हुई थी। और अपने जन्मदिन पर अपनी अंगूठी फ्लॉन्ट करती भी दिखाई दी थी।

दिव्या ने पोस्ट साझा कर दी जानकारी

एक्ट्रेस ने इस दौरान अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया जिसमें उन्होंने लिखा कि- क्या मैं कभी मुस्कुराना बंद कर दूंगी? शायद नही। जीवन में और अधिक चमक आ गई और मुझे इस यात्रा को साझा करने के लिए सही व्यक्ति मिल गया। उनकी #BaiCo हमेशा के लिए वादा। इस महत्वपूर्ण दिन से मैं कभी अकेला नहीं चलूंगा।

Exit mobile version