News Room Post

Dhai Chaal: अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, कुलभूषण जाधव पर फिल्म बनाकर भारत के खिलाफ उगला जहर

नई दिल्ली।पाकिस्तान की हमेशा से ही ये ख्वाइश रही है कि वो भारत को नीचा दिखा सके। पाक हमेशा भारत के खिलाफ जहर उगलता रहता है। अब पाकिस्तान की एक फिल्म भी भारत के खिलाफ जहर उगल रही है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है। फिल्म में भारत की छवि को धूमिल करने का काम किया गया है। अपकमिंग पाकिस्तानी फिल्म ‘ढाई चाल में सीधे तौर पर भारत पर निशाना साधा गया है। फिल्म में लीड रोल में एक्टर राशिद नाज नजर आने वाले हैं।एक्टर राशिद नाज का निधन इसी साल जनवरी में हुआ था। तो चलिए जानते हैं कि कौन हैं राशिद नाज जो भारत के खिलाफ जहर उगलने का काम कर रहे हैं।

कौन हैं राशिद नाज

राशिद नाज की गिनती पाकिस्तान के बड़े एक्टर्स में होती हैं। एक्टर का फिल्म ‘ढाई चाल’ में अहम रोल है। हालांकि जनवरी में एक्टर का निधन हो गया था। एक्टर का जन्म  9 सितंबर 1948 में पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था। उन्होंने उर्दू, पश्तो,हिंदी और Hindko भाषाओं में फिल्में बनाई थी। एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म बेबी में भी नजर आए थे। उन्होंने मौलाना मोहम्मद अब्दुल रहमान का रोल प्ले किया था। अब राशिद नाज ‘ढाई चाल में अहम भूमिका में नजर आएंगे।


किस पर बनी है फिल्म

पाकिस्तानी एक्टर आयशा उमर और शामून अब्बासी भारतीय कुलभूषण जाधव की कहानी को अपनी आने वाली फिल्म ढाई चल के साथ पर्दे पर लाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ढाई चाल में आयशा एक पत्रकार के रूप में और शामून कुलभूषण के रूप में हैं। आयशा ने इंस्टाग्राम पर लिखा-यह बॉलीवुड नहीं है जहां आप भारतीय हर लड़ाई जीतते हैं। यह हमारे प्रिय अभिनेता रशीद नाज़ को विनम्र श्रद्धांजलि है। ढाई चाल को तैमूर शेराज़ी ने प्रोड्यूस किया है, इरफ़ान अशरफ़ ने प्रोड्यूस किया है और फरहीन चौधरी ने लिखा है। इन ट्वीट्स को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि पाकिस्तान भारत को बदनाम करने के लिए किस तरह के पैंतरे अपना रहा है।

Exit mobile version