News Room Post

Farhan Saeed: ‘भारत आज चांद पर और हमारे देश का भविष्य…’ पाकिस्तानी एक्टर फरहान सईद ने खोली अपने देश की पोल, कही ये बात

Farhan Saeed: दुनियाभर के देश भारत की सफलता पर उसे बधाई दे रहे हैं। भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान के एक्टर फरहान सईद भी शामिल रहे। एक्टर ने भारत को चंद्रयान-3 के लिए बधाई तो दी लेकिन साथ में अपने ही देश की सारी पोल पट्टी खोलकर रख दी है।

नई दिल्ली। अनेक धर्मों-जाति और विविधताओं के बीच भारत देश एकता की मिसाल पेश करता है। भारत एक के बाद एक ऐसे रिकार्ड बना रहा है जिससे दुनिया के बाकी देश भी उसकी तारीफ करने को मजबूर हो रहे हैं। शिक्षा, स्वास्थय सुविधा, विज्ञान के अलावा कई क्षेत्रों में भारत आज दूसरे देशों को सीख देता है। इसी क्रम में बीते दिन बुधवार को एक और नया कीर्तिमान रचा। भारत ने चंद्रयान-3 के जरिए चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड कर इतिहास रचा। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंड करने वाला दुनिया का पहला देश बन चुका है। दुनियाभर के देश भारत की सफलता पर उसे बधाई दे रहे हैं। भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान के एक्टर फरहान सईद भी शामिल रहे। एक्टर ने भारत को चंद्रयान-3 के लिए बधाई तो दी लेकिन साथ में अपने ही देश की सारी पोल पट्टी खोलकर रख दी है।

बता दें कि एक्टर ने अपने माइक्रो ब्लॉगिंग अकाउंट ट्विटर पर कुछ ट्वीट किए हैं। इन ट्वीट्स में एक्टर फरहान सईद पहले तो भारत को चांद पर सफलतापूर्वक लैंड करने और चांद पर झंडा फहराने के लिए शुभकामनाएं दी लेकिन आगे अपने देश पाकिस्तान की सारी पोल खोल दी।


एक्टर ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर बताया कि, “भारत आज चांद पर पहुंच गया है लेकिन पाकिस्तान का भविष्य क्या है ये सोचकर ही डर लग रहा है। कमी ये है कि यहां कोई अपनी कमियों पर बात कर सके इसकी इजाजत ही नहीं है। देश (पाकिस्तान) के असल मुद्दों पर बात करने की इजाजत नहीं है। जो सच्चाई को सामने रखता है उसे बैन कर देते हैं। इसे देश के खिलाफ साजिश करार दे दिया जाता है”।

आगे एक्टर ने कहा कि शायद ही हमारे कौई ऐसे प्राइम टाइम प्रोग्राम होंगे जो कि देश के असल मुद्दों पर बात करते होंगे। ऐसे नेताओं को वहां बैठा लिया जाता है जिनके मुंह से झूठ के सिवा कुछ नहीं निकलता। दुख इस बात का है कि हमारे एंकर भी ऐसे लोगों का समर्थन करते हैं। यहां लोगों को बढ़ाने, देश को तरक्की कराने की बजाय यहां साजिश और जंग को बढ़ावा दिया जाता है। आगे एक्टर ने ट्वीट में लिखा है, “मैं एक सच्चा पाकिस्तानी होने के नाते ये कहना चाहूंगा कि सही लोगों के हाथ में सत्ता आए। देश में निष्पक्ष चुनाव हो। समाज में न्याय हो”।

मिल रहा एक्टर को सभी का समर्थन

भारत के चांद पर सफल लैंडिंग के बाद सामने आए पाकिस्तानी एक्टर के इन ट्वीट्स पर अब वहां के लोगों के भी रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक्टर फरहान सहिद के ट्वीट्स पर कई पाकिस्तानी एक्टर्स और वहां की आवाम ने सहमति जताई है।

Exit mobile version