News Room Post

लॉकडाउन डायरी : पंकज त्रिपाठी को मिला सूर्यास्त देखने का समय

मुंबई। देश में कोविड-19 के कारण 21 दिनों के लॉकडाउन के बीच अभिनेता पंकज त्रिपाठी को सूर्यास्त देखने का समय मिल रहा है। साथ ही उन्होंने लोगों से अपने अंदर क्रिएटिव शौक जगाने और इस समय का आनंद लेने का आग्रह किया। पंकज ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने अपने अपार्टमेंट के बालकनी से सूर्यास्त को कैद किया है।

वीडियो में वह कह रहे हैं, “ये आज का सूरज है, जाने वाला है। घर पे खड़ा हूं बालकनी पे। आप सब भी घर पे रहें, सुरक्षित रहें। घर पे रहते हुए आप इस महामारी से लड़ रहे हैं। बहुत सारी क्रिएटिव चीजें हैं जो करें, आनंद लें। हम लड़ेंगे और जीतेंगे।”

इसके पहले भी पंकज ने एक वीडियो मैसेज साझा किया था, जिसमें उन्होंने लोगों से सामाजिक दूरी बनाए रखने का आग्रह किया था।

Exit mobile version