News Room Post

SCOOP: Parineeti Chopra और Raghav Chadha की शादी की डेट हुई फाइनल, इस महीने लेंगे सात फेरे!

नई दिल्ली। इन दिनों आप आम आदमी पार्टी नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की शादी की खबर को लेकर चर्चा तेज है। जब से दोनों को एक साथ देखा गया है तब से लगातार दोनों की शादी की चर्चाएं हो रही हैं। लेकिन अब तक नेता और महिला अभिनेता दोनों ने ही अपनी शादी की बात की पुष्टि नहीं की है। तमाम तरह के सवाल और खबर सोशल मीडिया पर दर्शकों की बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। राघव चड्ढा और परिणीति को भी एक बार नहीं बल्कि दो बार एक साथ स्पॉट होते हुए कैमरे ने कैद किया है। इसके अलावा परिणीति को भी हाल ही में मनीष मल्होत्रा के घर के पास देखा गया था। जिसके बाद से लोगों को लगभग ये कन्फर्म हो गया है कि जल्द ही दोनों ही सेलेब शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। लेकिन इसका कोई खुलासा अब तक नहीं हुआ है तो चलिए इस बात का खुलासा हम यहां कर देते हैं और आपको बताते है कि आखिर कब दोनों एक दूसरे से शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

शादी को लेकर चर्चाएं

आपको बता दें इससे पहले बहुत सी खबरें सोशल मीडिया पर दौड़ रही हैं। हार्डी संधू से लेकर तमाम आम आदमी पार्टी के नेता भी, राघव चड्ढा को उनके नए रिश्ते को लेकर बधाई दे चुके हैं। मीडिया खबरों की मानें तो कुछ का कहना है कि इस साल के अंत में राघव और परिणीति शादी कर सकते हैं। वहीं कुछ का कहना है कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के चलते शायद दोनों ही साल 2024 के अंत में शादी करें। वहीं राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा का परिवार भी इस इंतज़ार में है कि कब दोनों को अपने काम से समय मिले और शादी के लिए एक डेट को तय किया जाए।

कब होगी शादी

आपको बता दें दोनों के ही बिजी शेड्यूल के चलते शादी की कोई निश्चित डेट अब तक तय नहीं हो पाई है। लेकिन हाल ही में खबर आई थी कि दोनों की फैमिली जल्द से जल्द रोका करने की तैयारी में है। वहीं करीबी सूत्रों से पता चला है कि सितम्बर महीने में दोनों कपल शादी कर सकते हैं। हालांकि अभी तक, दोनों की शादी की निश्चित डेट और वेन्यू कर निर्णय नहीं हुआ है। लेकिन सितंबर महीने में दोनों की शादी होना लगभग तय है।

प्रियंका चोपड़ा पहुंची मायके

आगे अभी दोनों की शादी से जुड़ी और भी अहम जानकारी हमारे सामने आती रहेंगी और वो हम आप तक पहुंचाते रहेंगे। वहीं आपको बता दें हाल ही में प्रियंका भी अपनी बेटी मालती और पति निक जोनास के साथ अपने मायके पहुंच गई हैं। देसी गर्ल को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है जिसके बाद से खबरों में ये चर्चाएं हैं कि अब शादी के जश्न की तैयारी शुरू हो गई है। ऑफिसियल रूप से कोई भी घोषणा अब तक नहीं हुई है वहीं हाल ही में जब परिणीति से भी शादी को लेकर प्रश्न किया गया था तो परिणीति ने भी बिना कुछ कहे मुस्कुराकर पेपराजी को जवाब दिया था।

Exit mobile version