News Room Post

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Age: उम्र में राघव चड्ढा से बड़ी है परिणीति चोपड़ा, जानिए कितना है दोनों की उम्र में फासला

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Age

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा दुल्हन बनने के लिए पूरी तरह से तैयार है। एक दिन बाद 24 सितंबर को एक्ट्रेस आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी। इस शादी को लेकर चर्चाएं सुर्खियों में बनी हुई हैं। ये ग्रैंड वेडिंग उदयपुर के लीला पैलेस में होने जा रही है। खाने-पीने से लेकर मेहमानों के रहने के लिए भी कमरों को खास तौर पर सजाया गया है। इस वैडिंग को पूरी तरह से सीक्रेट रखा गया है। केवल परिवार के लोग, खास दोस्तों और कुछ दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में ये शादी समारोह होगा। इस शादी से जुड़ी कोई भी छोटी से छोटी जानकारी लीक न हो इसके लिए तो पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। खबरों की मानें तो 3 दिनों तक पैलेस में रहने के दौरान कोई भी बाहर मौजूद लोगों से संपर्क नहीं करेगा। पैलेस की सिक्योरिटी में भी बदलाव किए गए हैं। इसके अलावा वहां मौजूद सभी लोगों के कैमरों पर एक खास तरह का टेप लगाया जाएगा। जिससे वो कोई तस्वीर या वीडियो नहीं बना पाएंगे।

उम्र में राघव चड्ढा से बड़ी हैं उनकी दुल्हनियां

बहुत कम लोग ही ये जानते होंगे कि परिणीति चोपड़ा अपने होने वाले पति राघव चड्ढा से उम्र में बड़ी हैं। राघव चड्ढा की उम्र में एक्ट्रेस के लगभग बराबर हैं दोनों की उम्र में बस 20 दिन का फासला है। परिणीति चोपड़ा की डेट ऑफ बर्थ पर नजर डालें तो वो 22 अक्टूबर 1988 है। इस हिसाब से वो आज की तारीख में 34 साल 11 महीने की हो चुकी है। वहीं, राघव चड्ढा की डेट ऑफ बर्थ 11 नवंबर 1988 है। इस तरह से दोनों के बीच उम्र का फासला देखा जाए तो परिणीति चोपड़ा अपने होने वाले पति राघव चड्ढा से 20 दिन बड़ी है।

हरियाणा की रहने वाली है परिणीति चोपड़ा 

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा हरियाणा के अंबाला कैंट की रहने वाली हैं। उनके पिता पवन चोपड़ा हैं जो कि स्पेयर पार्ट्स के अप्रूव्ड आर्मी डीलर हैं। उनकी अपनी दुकान भी है। वहीं, एक्ट्रेस की मां का नाम रीना चोपड़ा है। परिणीति चोपड़ा ने लंदन से मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से फाइनेंस और इकोनॉमिक्स में पढ़ाई की है। वो पढ़ाई में टॉप करने वालों में से एक रही हैं। बात एक्ट्रेस के लव अफेयर्स की करें तो उनका नाम मनीष शर्मा, आदित्य रॉय कपूर से लेकर उदय चोपड़ा संग जुड़ चुका है।

Exit mobile version