News Room Post

Parineeti Chopra-Raghav Chadha: वायरल वीडियो, जब परिणीति ने कहा था “किसी भी राजनेता से नहीं करेंगी शादी”, अब AAP नेता संग हैं शादी के चर्चे

Parineeti Chopra..

नई दिल्ली। एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा इस समय सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। पिछले कुछ दिन से जब से उनकी फोटो सोशल मीडिया पर एक साथ सामने आईं हैं दर्शकों की बीच उनकी शादी की खबरें शोर कर रही हैं। दर्शक उनकी शादी से जुड़ी खबरों का इंतज़ार कर रहे हैं। जहां उनकी शादी से जुड़ा कोई भी खुलासा कपल ने सीधे तौर पर अपने मुंह से नहीं किया है वहीं सूत्रों के हवाले कई खबर सोशल मीडिया का हिस्सा बनी हुई हैं। शादी की अटकलें तेज हैं लेकिन शादी को लेकर ही परिणीति चोपड़ा का आज से कुछ साल पहले क्या सोचना था और राजनीतिक नेताओं को लेकर उनकी क्या राय थी उन्होंने दर्शकों के सामने रखी थी, वो क्या थी हम आपको यहां बताने वाले हैं।

आप सब जानते हैं बॉलीवुड एक्टर अपनी हर फिल्म का प्रमोशन जोरों शोरों से करते हैं। वो अपनी शादी को भले ही गुपचुप तरीके से करते हों लेकिन उनकी फिल्म पूरी शोर से गूंजती रहती है। ऐसी ही एक फिल्म के प्रमोशन के सेट पर परिणीति ने कुछ अलग ही दावे कर दिए थे और वो दावे आज झूठे साबित होते हुए दिखाई दे रहे हैं।

आपको बता दें आज से तीन साल पहले जब परिणीति चोपड़ा एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म जाबड़िया जोड़ी का प्रमोशन कर रही थीं। तब वहां पर उन्होने अपनी शादी को लेकर एक खुलासा किया था। मनोरंजन पत्रकार फ़रीदून शहरयार ने फिल्म के प्रमोशन के बीच में रैपिड फायर राउंड में इश्कजादे एक्ट्रेस से कई सवाल किए। जिसमें एक सवाल पॉलिटिशियन से शादी करने को लेकर था।

जब परिणीति चोपड़ा से पूछा गया कि क्या वो किसी पॉलिटिशियन से शादी करना चाहेंगी। जिसका जवाब देते हुए परिणीति ने साफ़ इंकार कर दिया और उन्होंने कहा कि वो कभी भी, किसी भी पॉलिटिशियन से शादी करना नहीं चाहेंगी। साथ ही में उन्होंने कहा कि बहुत से अच्छे विकल्प जरूर हैं लेकिन वो कभी भी किसी पॉलिटिशियन से शादी नहीं करेंगी। इस दौरान परिणीति ने बताया कि वो स्पोर्ट पर्सन फेडरर से शादी करना चाहेंगी क्योंकि वो उन्हें बहुत पसंद करती हैं।

Exit mobile version