News Room Post

Saina Release Date: परिणीति चोपड़ा ने बताया साइना नेहवाल की बायोपिक किस दिन होगी रिलीज

Film Saina Release Date

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) इन दिनों बेडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल की बायोपिक ‘साइना’ (Saina Release Date) को लेकर काफी चर्चा में थीं। अब फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान भी कर दिया गया है। इसकी जानकारी खुद परिणीति ने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। परिणीती ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म ‘साइना’ की रिलीज डेट शेयर की है। जिसके मुताबिक ये 26 मार्च को रिलीज होगी।

आपको बता दें कि बॉलीवुड में स्पोर्ट्स पर बनी फिल्मों को काफी पसंद किया जाता है। हमेशा ऑडियंस से ऐसी फिल्मों को अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला है। काफी लंबे समय से साइना नेहवाल की बायोपिक को लेकर चर्चा चल रही थी। लेकिन अब फिल्म बनकर तैयार हो गई है और इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान हो गया है।

आपको बता दें कि पहले इस फिल्म में श्रद्धा कपूर को कास्ट किया गया था, लेकिन बाद में उनकी जगह परिणीति चोपड़ा को चुना गया। फिल्म के लिए परिणीति ने काफी मेहनत की। जिसका सबूत हमें तस्वीरों से मिलता रहा है। फिल्म का निर्माण अमोल गुप्ते ने किया है। इसके अलावा फिल्म में साइना के कोच पुलेला गोपीचंद का रोल एक्टर मानव कौल निभाएंगे। इसके अलावा परेश रावल भी अहम किरदार निभाएंगे।

आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं हैं, जब खेल जगत के सितारे पर कोई बायोपिक बनी हो। इससे पहले क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी पर आधारित फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ को भी काफी पसंद किया गया। जिसमें दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी का किरदार निभाया था। ये फिल्म काफी हिट रही। इसके अलावा मिल्खा सिंह पर ‘भाग मिल्खा भाग’ बनी थी, जिसमें फरहान अख्तर ने मिल्खा सिंह का किरदार निभाया था। ये फिल्म भी काफी पसंद की गई थी। वहीं, मैरी कॉम पर भी फिल्म बनी, जिसमें प्रिंयका ने मैरी कॉम का किरदार निभाया था।

Exit mobile version