News Room Post

Pathaan Box Office Collection: शाहरुख खान की पठान ने आमिर की दंगल को पिछाड़ा, पार किया इतने करोड़ का आंकड़ा

Pathaan Box Office Collection: आज हम यहां पर आपको पठान फिल्म के कलेक्शन के बारे में बताएंगे। आखिर पठान फिल्म ने अपने दूसरे शनिवार को क्या कमाई की यहां इसी बारे में बात करने वाले हैं।

नई दिल्ली। शाहरुख खान की पठान फिल्म ने दंगल फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और हिंदी भाषा में भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। लगातार पठान फिल्म चर्चा में है जिसकी वजह है पठान फिल्म का कलेक्शन। लोग एक नहीं बल्कि कई बार पठान फिल्म को सिनेमाघर में जाकर देख रहे हैं। इसके अलावा पठान फिल्म के साथ कोई बड़ी फिल्म भी रिलीज़ नहीं हुई जो इसे टक्कर दे सके ऐसे में पठान फिल्म का कलेक्शन रिलीज़ के दूसरे शनिवार को भी अच्छा रहा है। पठान फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शुक्रवार को भी अच्छी कमाई की थी। आज हम यहां पर आपको पठान फिल्म के कलेक्शन के बारे में बताएंगे। आखिर पठान फिल्म ने अपने दूसरे शनिवार को क्या कमाई की यहां इसी बारे में बात करने वाले हैं।

पठान ने भारत में 400 करोड़ रूपये के कलेक्शन को पार कर लिया है। पठान फिल्म पहली ऐसी फिल्म बन गई है जिसने इतनी तेज़ी से इतना अधिक कलेक्शन किया है और आगे अधिक कलेक्शन कर सकती है। ऐसा लगता है जरूर पठान फिल्म 500 करोड़ रूपये के कलेक्शन को भी पार कर सकती है। पठान फिल्म ने शनिवार को करीब 23 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया है और इस हिसाब से पठान फिल्म का कुल कलेक्शन करीब 401 करोड़ रूपये के आसपास रहा है।

इससे पहले शुक्रवार को पठान ने करीब 14 करोड़ रूपये के आसपास का कारोबार किया था। पठान फिल्म के कलेक्शन आंकड़ों में जरूर कुछ झुकाव देखने को मिला था लेकिन वहीं बीते शनिवार को कमाई में हुई वृद्धि ने सभी को अचम्भित कर दिया है। किसी भी फिल्म के लिए बड़ी बात होती है कि वो अपने दूसरे शनिवार में भी 20 करोड़ रूपये ऊपर का बिजनेस करे।

ट्रेड अनालिस्ट के हिसाब से पठान फिल्म ने आमिर खान की फिल्म दंगल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। और पठान फिल्म ऑल टाइम नंबर वन हिंदी फिल्म बन गई है। जिसने बॉक्स ऑफिस पर इतने कीर्तिमान रचे हैं और ने कीर्तिमान बनाने की तैयारी में है। आपको बता दें मात्र 11 दिन में ही पठान फिल्म ने 400 करोड़ रूपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके अलावा भारत से बाहर भी पठान हिंदी भाषा में बनी ऐसी फिल्म बन गई है जो कमाई के मामले में सबसे टॉप पर है।

Exit mobile version