News Room Post

Pathaan Box Office Collection: रिलीज़ के दूसरे बुधवार में शाहरुख खान की पठान फिल्म की कमाई क्या रही

नई दिल्ली। शाहरुख खान की फिल्म पठान का कलेक्शन रिलीज़ के 8वें दिन भी बेहतरीन रहा है। फिल्म पठान का बज़्ज़ आज भी जनता के सिर पर चढ़ा हुआ है और फिल्म 300 करोड़ रूपये का कलेक्शन करने के बाद 350 करोड़ रूपये और 400 करोड़ रूपये के कलेक्शन के ओर बढ़ रही है। फिल्म ने अपने एक हफ्ते में ही 300 करोड़ रूपये का कलेक्शन कर लिया। फिल्म का ग्रॉस वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो वो करीब 600 करोड़ रूपये के कलेक्शन को पार कर चुका है। शाहरुख खान भी अब ऐसे स्टार बन गए हैं जिनकी फिल्म ने हिंदी भाषा में करीब 300 करोड़ रूपये के आसपास का कलेक्शन किया है। यहां हम बताएंगे कि आखिर रिलीज़ के आखिरी दिन यानी अपने दूसरे बुधवार में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितने का कलेक्शन किया है।

पठान फिल्म का कलेक्शन अपने दूसरे बुधवार में करीब 17 करोड़ रूपये के आसपास रहा है। मंगलवार को फिल्म ने करीब 22 करोड़ रूपये का बिजनेस किया और फिल्म का कुल कलेक्शन करीब 318 करोड़ रूपये के आसपास रहा। फिल्म ने मंगलवार तक करीब 318 करोड़ रूपये की कमाई कर ली थी। बुधवार को 17 करोड़ रूपये के कलेक्शन की उम्मीद लगाई जा रही है। इस हिसाब से पठान फिल्म ने अब तक कुल 335 करोड़ रूपये के आसपास का कलेक्शन कर लिया है।

वहीं फिल्म हिंदी में ग्रॉस कलेक्शन करने वाली पहली फिल्म बनी जिसने महज़ एक हफ्ते में करीब 400 करोड़ रूपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। पठान फिल्म का हिंदी में ग्रॉस कलेक्शन करीब 400 करोड़ रूपये के पार हो गया है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 634 करोड़ रूपये से भी अधिक का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। वहीं अगर बात करें विदेश की तो फिल्म ने विदेश से करीब 30 मिलियन डॉलर यानी 240 करोड़ रूपये के आसपास का कारोबार कर लिया है। अगर वर्ल्डवाइड ग्रॉस की बात करें तो फिल्म 650 करोड़ के करीब का कलेक्शन कर चुकी है।

वहीं हिंदी भाषा में फिल्म 400 करोड़ रूपये के कलेक्शन को ग्रॉस कलेक्शन करने में कामयाब रही है। लेकिन अगर हिंदी भाषा में फिल्म के नेट कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 340 करोड़ रूपये के आसपास का कलेक्शन कर लिया है। पठान फिल्म अब 400 करोड़ और 500 करोड़ रूपये के रिकॉर्ड की ओर बढ़ रही है देखना दिलचस्प होगा आगे शाहरुख खान कौन से रिकॉर्ड तोड़ते हैं।

Exit mobile version