News Room Post

Pathaan Success: पठान फिल्म की सफलता पर जाने-माने Exhibitor मनोज देसाई ने कहा, “दो दिन में करीब 26 हज़ार लोगों ने…”

नई दिल्ली। शाहरुख खान की फिल्म पठान चर्चा में बनी हुई है और लगातार बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कलेक्शन कर रही है। शाहरुख खान की फिल्म भले ही लॉजिक से परे हो लेकिन इस फिल्म ने दर्शकों की संख्या सिनेमाघर में बढ़ाई है। लगातार ऐसी खबरें आ रही हैं कि सिनेमाघर हाउसफुल जा रहे हैं। मुंबई, दिल्ली, बैंगलोर और अन्य कई शहरों में पठान फिल्म हाउसफुल जा रही है। पठान को रिलीज़ हुए तीन दिन बीत चुके हैं और इन तीन दिनों में पठान फिल्म ने करीब 160 करोड़ रूपये के आसपास की कमाई हिंदी बेल्ट में कर ली है। पिछले काफी समय बाद बॉलीवुड में कोई ऐसी फिल्म आई है जिसने इस तरह का बिजनेस और लोगों के बीच इस तरह का क्रेज़ बनाया है। जाने-माने Exhibitor मनोज देसाई का पठान फिल्म को लेकर क्या कहना है यहां हम आपको यही बताने वाले हैं।

जब भी कोई फिल्म रिलीज़ होती है और सिनेमाघर में अच्छा बिजनेस नहीं करती है तो Exhibitor मनोज देसाई को उसका ज्यादा दुःख होता है। काफी समय से वो बॉलीवुड वालों से गुहार लगा रहे थे कि बॉलीवुड वाले कोई ऐसी फिल्म लाएं जिसकों दर्शकों का खूब प्यार मिले और बॉलीवुड एक बार फिर से अपनी वापसी करे। ऐसा लगता है बॉलीवुड वालों ने उनकी गुहार सुन ली है क्योंकि अब मनोज देसाई पठान फिल्म की रिलीज़ के बाद उसकी सफलता को लेकर काफी खुश दिखाई दे रहे हैं।

फ़िल्मी फीवर के यूट्यूब चैनल को दिए गए इंटरव्यू में मनोज देसाई ने बताया है कि उन्होंने दो दिन में करीब 26 हज़ार लोगों को फिल्म दिखाई है। अपने सिनेमाघर में उन्होंने 2 दिन में 26 शो लगाए हैं और एक हज़ार क्षमता की सीटिंग वाले थिएटर में सारे ही शो हाउसफुल गए हैं। 25 जनवरी को और 26 जनवरी को उन्होंने गेइटी गैलेक्सी और मराठा मंदिर सिनेमा घर में 13-13 लगाए हैं। दोनों ही सिनेमाघर में करीब 1000 लोगों के बैठने की क्षमता है ऐसे में दो दिन में लगे 26 शो को करीब 26 हज़ार लोगों ने देखा है ऐसा बताया जा रहा है।

इसके अलावा मनोज देसाई के अनुसार पठान फिल्म की सफलता के कारण उनके थिएटर के बाहर सड़कों पर जाम भी नज़र आ रहा है। क्योंकि जब शो छूटते यहीं तो तकरीबन 2000 से भी ज्यादा दर्शकों की भीड़ सिनेमाघर के बाहर मौजूद होती है। लगातार पठान फिल्म सफलता पर सफलता बटोरती जा रही है ऐसे में दर्शकों को तो मनोरंजन मिल ही रहा है साथ ही सिनेमाघर के मालिक भी फिल्म की सफलता को लेकर खुश दिखाई दे रहे हैं।

Exit mobile version