News Room Post

साथ में चोएं-चोएं करते दिखे पवन सिंह और अक्षरा सिंह!, वीडियो में दिखा गहरा रिश्ता

Pawan Singh and Akshara Singh: बात अगर गाने की करें तो ये गाना निरहुआ और आम्रपाली दुबे की फिल्म का गाना है। फिल्म का नाम निरहुआ चला लंदन है, जिसे आज से 5 साल पहले रिलीज किया था। फिल्म सिनेमाघर में सुपरहिट साबित हुई थी।

नई दिल्ली। भोजपुरी में कुछ सुपर स्टार्स ऐसे हैं जिनकी गिनती उंगलियों पर की जा सकती हैं। इस लिस्ट में निरहुआ, आम्रपाली दुबे, पवन सिंह और अक्षरा सिंह का नाम शामिल है। एक समय हुआ करता था,जब सभी एक खास रिश्ते में थे। आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी तो आज भी सिनेमाघरों पर राज करती है लेकिन अक्षरा सिंह और पवन सिंह का रिश्ता बूरे नोट पर खत्म हुआ, जिसके बाद दोनों कभी साथ स्क्रीन पर दिखाई नहीं दिए। लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है,जिसे खुद निरहुआ ने अपनी स्टोरी पर शेयर किया है।


वायरल हुआ वीडियो

निरहुआ ने हाल ही पवन सिंह को जन्मदिन पर बधाई दी थी। उन्होंने और उनके फैन क्लब ने पवन सिंह की कई वीडियो शेयर की लेकिन जिस वीडियो को निरहुआ ने अपनी स्टोरी पर लगाया है, वो लाजवाब है। वीडियो में निरहुआ, आम्रपाली दुबे, पवन सिंह और अक्षरा सिंह साथ में दिख रहे हैं और अपना पुराना गाना  चोएं-चोएं गा रहे हैं।

वीडियो में सभी की मस्ती देखी जा रही हैं और  वीडियो में अक्षरा सिंह और पवन सिंह का बॉन्ड साफ देखने को मिल रहा है। हालांकि अब सब कुछ बदल गया है। अक्षरा सिंह और पवन सिंह आज एक साथ एक स्टेज पर भी नहीं दिखते हैं।

5 साल पुराना है गाना

बात अगर गाने की करें तो ये गाना निरहुआ और आम्रपाली दुबे की फिल्म का गाना है। फिल्म का नाम निरहुआ चला लंदन है, जिसे आज से 5 साल पहले रिलीज किया था। फिल्म सिनेमाघर में सुपरहिट साबित हुई थी। बता दें कि अक्षरा सिंह और पवन सिंह दोनों ही एक दूसरे के प्यार में थे लेकिन अक्षरा का कहना है कि उन्होंने अपनी दूसरी की बात छुपाई थी। अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर मारपीट और करियर बर्बाद करने का आरोप लगाया था।

 

 

Exit mobile version