News Room Post

निधि झा को गोद में उठाकर पवन सिंह ने किया ऐसा रोमांस कि यूपी से बिहार तक मच गया हल्ला, वीडियो वायरल

नई दिल्ली। पवन सिंह को भोजपुरी सिनेमा का पावर स्टार कहा जाता है। भोजपुरी क्षेत्र में एक्टर का डंका बजता है। पवन सिंह का कोई भी गाना हो हमेशा टॉप ट्रेंड में शामिल होता है। जैसा कि आप जानते हैं इन दिनों देश में चुनावी माहौल है। पवन सिंह बिहार के काराकाट से बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। अब इस चुनावी मौसम और बेजोड़ गर्मी के बीच पवन सिंह का एक ऐसा वीडियो वायरल हो गया है जिसने मौसम के तापमान को और ज्यादा बढ़ा दिया है। इस वीडियो में पवन सिंह एक्ट्रेस निधि झा के साथ ऐसी-ऐसी हरकतें करते हुए नजर आ रहे हैं कि देखकर आपका भी मन मचल उठेगा। तो चलिए बताते हैं विस्तार से।

पवन और निधि का ये वीडियो छुड़ा देगा पसीना:

पवन सिंह और निधि झा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पवन कभी निधि को कसकर बाहों में जकड़ते हैं, तो कभी दोनों एक-दूसरे से लिपट जाते हैं। कभी पवन निधि को दीवार से सटाकर उन्हें बेतहाशा KISS करते हुए नजर आ आते हैं, तो कभी एक्ट्रेस को अपनी गोद में उठाकर उनके साथ मदहोश होते नजर आते हैं।

 

बता दें कि ये सिजलिंग वीडियो पवन सिंह और निधि झा की साल 2016 में आई भोजपुरी फिल्म ”ग़दर” के सुपरहिट गाने ‘‘बर्फ के पानी, गर्मी बा देहिया में” का है। इस गाने में पवन और निधि का ये बोल्ड रोमांस किसी की भी नियत को डगमगाने के लिए काफी है। इनकी हॉट केमिस्ट्री दर्शको को बेहद पसंद आई थी और अब एक बार फिर से ये गाना पूर्वांचल में बवाल मचा रहा है।

बता दें कि पवन सिंह और निधि झा के इस सुपरहॉट गाने को खुद पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने मिलकर गाया है। इस गाने के लिरिक्स पवन पांडे ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक ओम झा ने दिया है। गाने को Wave Music के लेबल तले रिलीज किया गया था। इस गाने को अब तक यूट्यूब पर 57 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

Exit mobile version