नई दिल्ली। भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह का जवाब नहीं हैं। भोजपुरी सिनेमा में उन्हें टक्कर दे पाना किसी के बस की बात नहीं है। एक्टर ने हाल ही में अपनी फिल्म बजरंगी का लेटेस्ट गाना जय जय जय बजरंगबली रिलीज किया है। गानें में एक्टर पवन सिंह भगवान बालाजी की महिमा का गुणगान कर रहे हैं। गाना फैंस को खूब पसंद आ रहा है और अब एक्टर ने अपना मस्ती भरा वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपने साले के साथ डांस कर रहे हैं..तो चलिए जानते हैं कि वीडियो में क्या खास है।
ठुमके लगाते पवन सिंह
पवन सिंह ने एक वीडियो अपने इंस्टा पर शेयर किया है जिसमें वो अपने चिल अवतार में दिख रहे हैं। वीडियो में एक्टर के अलावा 2 लोग और भी दिख रहे हैं। वीडियो में पवन सिंह अपने लेटेस्ट गाने कमर दबादी पर ठुमके लगा रहे है और दो लोग उनका पूरा साथ दे रहे हैं। एक्टर ने कैप्शन में लिखा- साले साहब के साथ थोड़ा मस्ती..। वीडियो में पवन सिंह पूल के किनारे हैं और उन्होंने हॉफ निक्कर पहन रखा है। एक्टर के स्टेप देखकर आपका भी डांस करने का मन कर जाएगा। फैंस भी पवन सिंह के डांसिंग टैलेंट देखकर हैरान हैं और उनकी तारीफ भी कर रहे हैं।
जल्द रिलीज होगा ट्रेलर
एक यूजर ने लिखा- आपको ख़ुश देखता हूँ तो दिल को सुकून मिलता है बहुत। एक दूसरे यूजर ने लिखा- तबाही होने से पहले शांति का माहौल हैं। एक अन्य ने लिखा- पावर स्टार पवन भैया दिल के राजा हैं पवन भैया पावर स्टार। काम की बात करें तो पवन सिंह की फिल्म बजरंगी का पहला गाना ओढ़नी के हवा से रिलीज हो चुका है, हालांकि अभी तक फिल्म का ट्रेलर सामने नहीं आया है। फैंस फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।