News Room Post

पियर फराक वाली से दोबारा गर्दा मचाने आ रहे हैं पवन सिंह, इस दिन रिलीज होगा पावर स्टार का गाना

Pawan Singh New Bhojpuri Song: पवन सिंह जल्द ही एक और बैंगर लेकर आने वाले हैं। इस गाने का नाम ''पियर फ्राक वाली'' है। दरअसल पवन का ये गाना साल भर पहले आया था। अब इस गाने का पार्ट 2 आने वाला है।

नई दिल्ली। पवन सिंह को भोजपुरी सिनेमा का पावर स्टार कहा जाता है। पवन जितने अच्छे एक्टर हैं उतने ही बेहतरीन सिंगर हैं। उनके कई पॉपुलर चार्टबस्टर सॉन्ग्स हैं जो यूट्यूब पर ट्रेंड करते रहते हैं। यूपी से बिहार तक में पवन सिंह की धाकड़ लोकप्रियता भी है। पवन सिंह के नए गानों का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में जल्द ही पवन सिंह का एक और गाना रिलीज होने वाला है, चलिए बताते हैं इस गाने के बारे में विस्तार से।

पवन सिंह का गाना:

पवन सिंह जल्द ही एक और बैंगर लेकर आने वाले हैं। इस गाने का नाम ”पियर फ्राक वाली” है। दरअसल पवन का ये गाना साल भर पहले आया था। अब इस गाने का पार्ट 2 आने वाला है। पवन सिंह ने खुद पोस्टर शेयर कर इसकी जानकारी दी है। इस गाने को पवन सिंह और शिल्पी राज ने मिलकर गाया है। गाने के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है।

पवन सिंह ने गाने का पोस्टर शेयर कर लिखा है- ”इंतज़ार की घड़ी हुई ख़त्म, जल्द आ रहा है आप सब के पावर स्टार @singhpawan999 जी के आवाज़ में गर्दा मचाने @mmbrecords1 के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से” बता दें कि इस वीडियो में पवन सिंह के साथ शोना पांडे नजर आएंगी।

बता दें कि हाल ही में पवन सिंह का नया गाना ”सैयां सुनी ना” आज रिलीज किया गया है। इस गाने के वीडियो में पवन बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। गाने के वीडियो में पवन के साथ रोमांस का तड़का लगाती हुई संजना सिंह नजर आ रही हैं। गाने के सिंगर पवन सिंह खुद हैं। गाने के लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। गाने को SFC म्यूजिक के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।

Exit mobile version