News Room Post

हफ्ते भर में पवन सिंह के होली सॉन्ग ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, एक्टर ने जाहिर की खुशी

Pawan Singh holi song Lahangwa Rangab: गाने को पवन सिंह और शिवानी सिंह ने अपनी आवाज दी है। गाने के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं। फैंस आज भी गानों को बहुत पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-पावरस्टार के आते ही "होली" का आगमन हो गय... आग लगा दो पावरस्टार फैंस।

नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह का कोई जवाब हैं। एक्टर जो भी रिलीज करते हैं वो हिट ही साबित होता है। हाल ही में एक्टर की फिल्म बजरंगी का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे सोशल मीडिया पर अच्छा-खासा रिस्पांस मिला है लेकिन अब फिल्म के साथ-साथ पवन सिंह का होली सॉन्ग यूट्यूब पर टॉप ट्रेंड में चल रहा है और खुद पवन सिंह ने फैंस के इतने सारे प्यार के लिए दिल से धन्यवाद दिया है। तो चलिए जानते हैं कि वो गाना कौन सा है और गाने को कितने व्यूज मिल चुके हैं।

टॉप ट्रेंड में शामिल हुआ गाना

पवन सिंह का नया गाना इस वक्त सोशल मीडिया पर टॉप-3 में ट्रेंड कर रहा है। गाने का नाम है- लहंगवा रंगब। इस गाने में पवन सिंह आस्था सिंह के साथ रोमांस कर रही हैं। दरअसल पवन सिंह आस्था सिंह के जीजाजी बने हैं और उनके साथ होली खेलने के लिए बेताब हैं। गाने के बोल हैं- रंग खेली बाकी हेली ना दुआरी जीजाजी…बुझी साली के ना माल सरकारी जीजाजी। गाने को एक हफ्ते पहले रिलीज किया गया था और अब तक गाने पर 7 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

7 मिलियन के पार पहुंचा गाना

गाने को पवन सिंह और शिवानी सिंह ने अपनी आवाज दी है। गाने के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं। फैंस आज भी गानों को बहुत पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-पावरस्टार के आते ही “होली” का आगमन हो गय… आग लगा दो पावरस्टार फैंस। एक दूसरे यूजर ने लिखा- भोजपुरी इंडस्ट्री का एक ऐसा सिंगर जिनका गाना सुने बिना होली अधूरा लगता है जिया हो हमार भोजपुरिया लाल पावर स्टार पवन सिंह जी लव यू बॉस। काम की बात करें तो अभी तक पवन सिंह के कई होली सॉन्ग रिलीज हो चुके हैं, जिसमें  कमाल करते हैं जीजा, आरा के ओठलाली, काला ओढनी, बियाहल महिला,अड़भंगी के होली जैसे गाने शामिल हैं।

 

Exit mobile version