News Room Post

शिल्पी राज के साथ पवन सिंह का कजरा मोहब्बत वाला रोमांस, आते ही नए गाने ने लगाई आग

Pawan Singh new song Kajra Mohabbat Wala: गाने को पवन सिंह और शिल्पी राज ने ही गाया है, गाने के लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं। वहीं गाने को डायरेक्ट और कोरियोग्राफर लक्की विश्वकर्मा ने किया है।

नई दिल्ली।पावर स्टार पवन सिंह का जलवा सिर्फ भोजपुरी में नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी चल रहा है। भोजपुरी में तो एक्टर के नाम की आंधी चलती हैं  और जैसे ही कुछ नया आता है तो सोशल मीडिया पर एक्टर के नाम की आंधी चल जाती है। अब सूर्यवंशम के बाद एक्टर का नया गाना रिलीज हो गया है। गाना भी ऐसा है कि आप खुद को डांस करने से रोक नहीं पाएंगे। तो चलिए जानते हैं कि हरतालिका तीज के मौके पर पवन सिंह क्या नया लेकर आए हैं।

पवन सिंह के नए गाने की आंधी

पावर स्टार पवन सिंह का नया गाना कजरा मोहब्बत वाला आज सुबह ही रिलीज कर दिया है। गाने को रिलीज हुए सिर्फ 2 घंटे ही बीते हैं..लेकिन गाने की आंधी सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही हैं। खबर लिखे जाने तक गाने पर 2 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। गाने में आपको रोमांस और कव्वाली का रस दोनों देखने को मिलेगा। गाने में पवन सिंह की एंट्री बहुत धांसू होती है। वो कार के बोनट से उतर कर सीधा हिरोइन के पास पहुंच जाते हैं और उनकी काली साड़ी की तारीफ करते हैं।गाने में पवन सिंह और शिल्पी राज के बीच रोमांस दिखाया गया है लेकिन गाना बहुत शानदार है।


पवन सिंह ने खुद गाया है गाना

गाने को पवन सिंह और शिल्पी राज ने ही गाया है, गाने के लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं। वहीं गाने को डायरेक्ट और कोरियोग्राफर लक्की विश्वकर्मा ने किया है। नए गाने को बहुत अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। एक यूजर ने तारीफ कर लिखा-एक दिन 10 मिलियन जायेगा प्यार आशीर्वाद बनाए रखे। एक दूसरे यूजर ने लिखा-भोजपुरी में पवन सिंह फिर से आग लगाने वाले सॉन्ग लेकर आए हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा-पवन सिंह जी ने साबित कर दिया की सच मे उनके जैसा बनने में  दूसरा जन्म लेना पड़ेगा। पोस्ट के नीचे आपको तमाम ऐसे कमेंट्स देखने को मिल जाएंगे।

 

Exit mobile version