News Room Post

पवन सिंह का नया गाना है जोरदार, म्यूजिक सुनते ही नाचने पर हो जाएंगे मजबूर, इंटरनेट पर वायरल हुआ सॉन्ग

Pawan Singh New Bhojpuri Song Dhaniya Me Paniya: पवन सिंह का कोई भी गाना हो आते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगता है। रील्स पर ट्रेंडिंग रहता है। फैंस भी अपने चहिते पवन भैया के गानों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में आज पवन सिंह का एक और नया गाना आज रिलीज कर दिया गया है। चलिए जानते हैं क्या है गाने में खास!

नई दिल्ली। पवन सिंह को भोजपुरी जगत का पावर स्टार कहा जाता है। पवन न सिर्फ एक बेहतरीन सिंगर हैं बल्कि बेहद उम्दा एक्टर और एक राजनेता भी हैं। पवन की भोजपुरी जगत में बेतहाशा लोकप्रियता देखने को मिलती है। पवन सिंह का कोई भी गाना हो आते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगता है। रील्स पर ट्रेंडिंग रहता है। फैंस भी अपने चहिते पवन भैया के गानों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में आज पवन सिंह का एक और नया गाना आज रिलीज कर दिया गया है। चलिए जानते हैं क्या है गाने में खास!

पवन सिंह का नया गाना:

पवन सिंह का नया गाना आज रिलीज कर दिया गया है। इस गाने का नाम ”धनिया में पनिया” है। इस गाने को पवन सिंह और शिल्पी राज ने मिलकर गाया है। गाने के वीडियो में पवन सिंह के साथ प्रिया रघुवंशी नजर आ रही हैं। गाने के लिरिक्स रौशन झा विश्वास ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। बता दें कि इस गाने को आदित्या फिल्म के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।

गाने के बोल है- ”साग या सब्जिया के खेबा दी न खुद से खाये खातिर फल भर देनी अमरुद से, तोहरा खातिर क देले उठानवा, साँझ या सबेरे कुल्ला करिया तू दूध से….. के डाली धनिया में पनिया हो भोर चल जइबा राजा” गाने का म्यूजिक बेहद कैची है जो एक बार सुनते ही नाचने पर मजबूर कर देता है।

गाने के वीडियो में पवन सिंह और प्रिया रघुवंशी की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है। गाने को खूब पसंद किया जा रहा है। आते ही गाने ने इंटरनेट पर धमाल मचाना शुरू कर दिया है। पर्सनल लाइफ की बात करें तो हाल ही में पवन सिंह मुंबई स्थित अपने आवास पर सिंगर और राजनेता मनोज तिवारी से मिले। पवन ने अपनी और मनोज की साथ में तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

Exit mobile version