News Room Post

Payal Rohatgi-Sangram Singh Wedding: एक दूजे के हुए पायल-संग्राम, 12 साल बाद रिश्ते को दिया नया नाम

नई दिल्ली। फाइनली संग्राम सिंह और पायल रोहतगी एक दूजे के हो चुके हैं। दोनों ने आगरा में सात फेरे ले लिए लिये हैं। एक्ट्रेस ने अपने 12 साल के रिलेशन को एक नाम दे दिया है। दोनों की शादी आगरा के जेपी पैलेस में हुई है। हाल ही में मेहंदी सेरेमनी की शानदार फोटोज सामने आई थी जिसमें पायल अपने हाथों में रची मेहंदी को फ्लॉन्ट करती दिखी थी। एक्ट्रेस की बाकी शादी की रस्मों से जुड़ी खूबसूरत फोटोज भी सामने आई थी। जिसमें पायल संग्राम सिंह और अपने बाकी घरवालों के साथ दिखी थीं। अब पायल की दुल्हन के लिबाज में सजी फोटोज सामने आई हैं जिसमें वो बेहद प्यारी लग रही हैं।

एक दूजे के हुए पायल-संग्राम

पायल और संग्राम की शादी की खूबसूरत फोटोज सामने आई हैं जिसमें दोनों स्टार्स मेड फॉर इच अदर लग रहे हैं। पायल लाल रंग के जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रही है। उन्होंने लाल लहंगे के साथ लाल रंग की ज्वैलरी ही कैरी की है। वहीं संग्राम सिंह व्हाइट कलर की शेरवानी में किसी हीरो से कम नहीं लग रहे हैं। जो भी पायल और संग्राम की शादी की तस्वीरें देख रहा है जो उनकी नजर उतारने के लिए मजबूर हैं।


मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पायल और संग्राम सिंह अपनी शादी के दिन 100 पेड़ और 200 जानवरों को खाना खिलाया है। बता दें कि संग्राम सिंह और पायल 12 साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। दोनों ने कंगना के शो लॉकअप में शादी करने का फैसला लिया था। दोनों की लव स्टोरी आगरा से शुरू हुई थी और अब शादी भी मुक्कमल हुई है।


 850 साल पुराने मंदिर में की पूजा

शादी से पहले पायल और संग्राम ने 850 साल पुराने मंदिर में भोले बाबा और मां पार्वती की पूजा की थी। भोले बाबा और मां पार्वती का आशीर्वाद लेने के बाद शादी की रस्में शुरू की गई। एक्ट्रेस की मेहंदी से लेकर संगीत तक की प्यारी-प्यारी फोटोज सामने आई थी जिसमें वो ग्रीन और व्हाइट लहंगे में दिखी थी।

Exit mobile version