News Room Post

Happy Birthday Vikram Batra: परमवीर चक्र विजेता विक्रम बत्रा के जन्मदिन पर लोग दे रहे श्रद्धांजलि, ट्विटर पर ऐसे कर रहे याद

vikram batra

नई दिल्ली। परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा अगर आज जिंदा होते तो वो 9 सितंबर को वो अपना 47वां जन्मदिन मना रहे होते। इस बहादुर भारतीय सेना के जवान को इस खास मौके पर देशवासी याद कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दे हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें याद किया जा रहा है, उनकी तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर यूजर्स उन्हें स्मरण कर रहे हैं। आज सुबह से ही ट्विटर पर #vikrambatra ट्रेंड कर रहा है।

दरअसल, करगिल के शेरशाह के नाम से प्रसिद्ध कैप्टन विक्रम बत्रा का आज ही के दिन जन्म हुआ था। आज उनके बलिदान दिवस पर सोशल मीडिया पर #VikramBatra ट्रेंड कर रहा है। यूजर्स उनके फेमस डायलॉग ‘ये दिल मांगे मोर’ को भी याद कर रहे हैं।

Exit mobile version