News Room Post

Happy Birthday Dimple Kapadia: डिंपल कपाड़िया को ट्विटर पर लोगों ने दी जन्मदिन की बधाई

dimple kapadiya

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) आज अपना 64वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उनका जन्म आज ही के दिन साल 1957 को मुंबई के एक गुजराती परिवार में हुआ था। उनके पिता चुन्नीभाई कपाड़िया एक बिजनेसमैन थे, लेकिन डिंपल हमेशा से ही एक्ट्रेस ही बनना चाहती थी। यही वजह थी जो उन्होंने महज 16 साल की उम्र में अभिनय करना शुरू कर दिया था। उन्हें फिल्मों में राज कपूर ने ब्रेक दिया था।

जन्मदिन के खास मौके पर फैंस और परिवार के लोग उन्हें बर्थडे विश कर रहें हैं। वो ट्विटर पर #DimpleKapadia के नाम से ट्रेंड कर रही हैं। सारे यूजर्स उन्हें बर्थडे पर बधाई दे रहे हैं।

Exit mobile version