News Room Post

Taimur Ali Khan: तैमूर की योग करते हुए तस्वीर वायरल, मॉम करीना कपूर ने की शेयर

TAIMUR

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने अपने बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) की काफी क्यूट तस्वीर शेयर की है। जो देखते ही देखते ही वायरल हो गई। अकसर सोशल मीडिया पर तैमूर की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। ऐसा ही कुछ फिर हुआ। उनकी ये तस्वीर भी वायरल हो रही हैं जिसमें छोटे नवाब योग करते हुए नजर आ रहे हैं।

करीना ने ये तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। जिसमें तैमूर योग करते हुए नजर आ रहे हैं। वो एक योगा चटाई पर सीधे लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं, शवासन का अभ्यास कर रहे हैं।

करीना ने इस फोटो को कैप्शन देते हुए लिखा, “योग के बाद स्ट्रेचिंग या झपकी के बाद स्ट्रेचिंग .. आपको कभी पता नहीं चलेगा।”

करीना ने साल 2016 में अपने पहले बच्चे तैमूर को जन्म दिया। उनकी क्यूटनेस को देख लोग उनके दीवाने हो गए। वो सबसे फेमस मशहूर स्टार किड में से एक हैं। इसके अलावा करीना ने हाल ही में अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया, जिसके बाद वो काम पर लौट आई हैं।

Exit mobile version