News Room Post

गुलाबी सूट, खुले बाल और जान लेने वाली अदाएं…अक्षरा सिंह की इन तस्वीरों को देखकर होश खो बैठेंगे आप

Bhojpuri Actress Akshara Singh: अक्षरा सिंह को इंस्टाग्राम पर भी 6.5 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अक्षरा सिंह भी फैंस के साथ अपनी लेटेस्ट फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। ऐसे में अक्षरा सिंह ने गहरे गुलाबी रंग का सूट पहने अपनी तस्वीरें इंस्टा पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों को देख आप की आंखे खुली की खुली रह जाएंगी। तो चलिए जानते हैं क्या है इन तस्वीरों में ख़ास!!

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की हाईएस्ट पेड अभिनेत्रियों में से एक हैं। भोजपुरी जगत में अक्षरा सिंह के नाम का डंका बजता है। अक्षरा जहां भी जाती हैं उन्हें देखने भर के लिए लोगो की लाइन लग जाती है। सोशल मीडिया पर भी अभिनेत्री की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। अक्षरा सिंह को इंस्टाग्राम पर भी 6.5 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अक्षरा सिंह भी फैंस के साथ अपनी लेटेस्ट फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। ऐसे में अक्षरा सिंह ने गहरे गुलाबी रंग का सूट पहने अपनी तस्वीरें इंस्टा पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों को देख आप की आंखे खुली की खुली रह जाएंगी। तो चलिए जानते हैं क्या है इन तस्वीरों में ख़ास!!

अक्षरा सिंह की लेटेस्ट फोटोज:

भोजपुरी क़्वीन अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस की खूबसूरती देखते ही बन रही है। हर किसी की आंखें मानों अक्षरा पर थम सी गई हों। तस्वीरों में अक्षरा गहरे गुलाबी रंग की अनारकली सूट में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का सूट बनारसी साड़ी का इस्तेमाल कर बनाया गया है। इस सूट का नेक और बैक डिजाइन इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है।

अक्षरा सिंह ने इस अनारकली सूट को काफी ग्रेसफुली कैरी किया है। इसके साथ गुलाबी दुपट्टा, खुले हल्के कर्ल हेयर, मिनिमल मेकअप और गुलाबी होंठों में अक्षरा इंस्टाग्राम पर अपने हुस्न से आग लगा रही हैं। एक्ट्रेस की खूबसूरती और उनका कातिलाना लुक देखते ही बन रहा है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अक्षरा ने कैप्शन में लिखा है- ”गुलाबी सूट पहना है उसने आज, देखो ज़रा गुलाब मुरझा तो नहीं रहे।”

अक्षरा सिंह की इन तस्वीरों पर उनके फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। नेटिजंस ने एक्ट्रेस के पोस्ट पर रेड हार्ट की भरमार कर दी है।

Exit mobile version