News Room Post

Palak and Mithoon Wedding: प्लेबैक सिंगर पलक मुछाल और संगीतकार मिथुन शर्मा की शादी आज, बॉलीवुड जगत से भी सितारे होंगे शामिल

नई दिल्ली। शादियों का सीजन शुरू हो चुका हैं। वहीं बॉलीवुड की दुनिया में भी सहनाई बजना शुरू हो चुकी है। जहां एक ओर कियारा और सिद्धार्थ की शादी के कयास लगाए जा रहे है। वहीं इन सब के बीच प्लेबैक सिंगर पलक मुछाल और संगीतकार मिथुन शर्मा एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। पलक और मिथुन एक दूसरे को 9साल से डेट कर रहे हैं। दोनों कपल की हल्दी हुई थी जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा रही है। दोनों की शादी को लेकर फैंस काफी ज्यादा खुश हो रहे है। दोनों की शादी की तस्वीरों का फैंस बेसबरी से इंतजार कर रहे है।

सिंगर पलक मुछाल की शादी आज

प्लेबैक सिंगर पलक मुछाल और संगीतकार मिथुन शर्मा की शादीयों की रस्में आज होंगी। दोनों कपल सहारा इंटरनेशनल होटल में सात फेरे लेंगे, जिसमें 400 से ज्यादा मेहमान शामिल होंगे। इनके रिसेप्शन में कई बॉलीवुड हस्तियां और म्यूजिक जगत से लोग जुटेंगे। शादी के लिए इंदौर से कई रिश्तेदार एक दिन पहले ही मुंबई पहुंच चुके है। पलक ने इंदौर की रहने वाली है और उन्होंने वहां से भी अपने बचपन की सहेलियों को आमंत्रित किया है। सिंगर की शनिवार को संगीत की रस्म थी जिसमें खुद पलक मुछाल ने भी गाना गाया था। ऐसा बताया जा रहा है कि दोनों के रिसेप्शन में राजस्थानी थीम रखा जाएगा। 06 नवंबर दिन रविवार को शादी के बाद दोनों की एक रिसेप्शन पार्टी इंदौर में भी हो सकती है जिसके लिए होटल भी बुक कर लिया गया है।

पलक को कैसे पसंद आए मिथुन 

दोनों की मुलाकात की बात करें तो पलक मिथुन की 9 साल पहले मुलाकात हुई थी दोनों ने बहुत हिट सॉन्ग गाए है। इसके बाद से ही दोनों की दोस्ती है। पलक मुछाल ने मिथुन के साथ आशिकी-2 में कई गाने गाए जो कि बहुत हिट भी हुए थे। खबरों के मुताबिक पलक मुछाल ने बताया कि उनके परिवार और उनको ऐसा लड़का चाहिए था कि जो न नॉनवेज खाता हो ना ही ड्रिंक करते हो और जब उनके परिवार को प्यारेलाल के यहां से रिश्ता आया तो उन्होंने तुरंत हां कर दी।

Exit mobile version