नई दिल्ली। आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म ड्रीम गर्ल 2 हर रोज कमाई के नए झंडे गाड़ रही है। पूजा की अदाएं लोगों को दीवाना बना रही है। फिल्म को गुड वर्ड्स ऑफ़ माउथ की जबरदस्त पब्लिसिटी मिली है, जिसका असर फिल्म की कमाई पर साफ़ देखने को मिल रहा है। फिल्म 25 अगस्त को रिलीज हुई थी। फिल्म ने अपने पहले दिन साढ़े 10 करोड़ बटोरे थे। इसके बाद ड्रीम गर्ल 2 ने वीकेंड पर शनिवार और रविवार को रफ़्तार पकड़ी। फिल्म ने शनिवार को 14.02 करोड़ और रविवार को 16 करोड़ रूपये बटोरे। ड्रीम गर्ल 2 मंडे टेस्ट में भी सफल रही और सोमवार को आयुष्मान की फिल्म ने 5.42 करोड़ की कमाई के साथ रिलीज के चार दिनों के भीतर 46 करोड़ की मोटी कमाई कर डाली। अब फिल्म की कमाई को लेकर एक और बड़ी अपडेट आ गई है।
50 NOT OUT… #DreamGirl2 hits HALF-CENTURY [on Day 5]… Biz should only grow today due to #RakshaBandhan holiday… Fri 10.69 cr, Sat 14.02 cr, Sun 16 cr, Mon 5.42 cr, Tue 5.87 cr [Tue better than Mon]. Total: ₹ 52 cr. #India biz. #Boxoffice pic.twitter.com/WUPxKonCUv
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 30, 2023
आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 ने कमाई के मामले में हाफ सेंचुरी लगा दी है। जी हां, फिल्म ने जहां मंगलवार को 5.87 रूपये की कमाई की जो कि फिल्म के मंडे कलेक्शन से जाहिर तौर पर ज्यादा रही। इसी के साथ ड्रीम गर्ल 2 ने 52 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई कर डाली है। इस हिसाब से फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में सॉलिड कमाई का रिकॉर्ड कायम कर दिया है।
ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक ड्रीम गर्ल 2 का दूसरा हफ्ता भी शानदार होने की उम्मीद है। माना ये जा रहा है कि रक्षाबंधन की छुट्टी को देखते हुए फिल्म ड्रीम गर्ल 2 की कमाई में उछाल आ सकता है।
ड्रीम गर्ल 2 एक कॉमेडी एंटरटेनमेंट फिल्म है, जिसमें आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे के अलावा अन्नू कपूर, विजय राज, परेश रावल, राजपाल यादव, सीमा पाहवा, अभिषेक बनर्जी और मनजोत सिंह अहम् भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन राज शांडिल्य ने किया है। ड्रीम गर्ल 2 बालाजी एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाई गई है।