News Room Post

Birthday Special: प्रभुदेवा हुए 48 साल के, जानें उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में

prabhu deva

नई दिल्ली। डायरेक्टर और कोरियोग्राफर प्रभुदेवा (Happy Birthday Prabhu deva) का आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्हें देश और दुनिया से तमाम फैंस इस खास दिन की बधाई दे रहे हैं। प्रभुदेवा एक शानदार डांसर तो हैं ही साथ ही सुपरहिट फिल्म डायरेक्टर भी हैं। उनको भारतीय माइकल जैक्सन के नाम भी जाना जाता है। उनकी फैन फोलोइंग भी किसी सुपरस्टार से कम नहीं हैं। 32 साल के फिल्मी करियर में उन्होंने कई हिट फिल्में और गाने दिए हैं, जिन्हें काफी पसंद किया जाता है।

प्रभुदेवा कोरियोग्राफर, फिल्म निर्माता, निर्देशक और मशहूर एक्टर भी है। उन्होंने कई पुरस्कार भी जीते, जिनमें पद्मश्री और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी शामिल है। उनके फिल्मी करियर के बारे में तो सभी जानते हैं, लेकिन बहुत कम लोग हैं जो उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा जानते हैं। हालांकि वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर थोड़ा प्राइवेट भी रहते हैं।

प्रभुदेवा ने लव मैरिज की थी। उनकी पहली शादी रामलथ से हुई थी। रामलथ ने शादी के बाद अपना नाम बदलकर लता रख लिया था। उनकी शीदी 16 साल चली जिसके बाद उन्होंने अपने रास्ते अलग कर लिए। दोनों के तीन बच्चे हैं। हालांकि उनके बड़े बेटे की साल 2008 में कैंसर से मृत्यु हो गई। प्रभुदेवा और रामलथ की शादी में काफी उतार-चढ़ाव आए।

इसी दौरान प्रभुदेवा का दिल नयनतारा पर आ गया था। जब इस बारे में उनकी वाइफ को पता चला तो उन्होंने साल 2010 में प्रभुदेवा के खिलाफ कार्रवाई की साथ ही पति के साथ रहने की मांग भी की। जिसके बाद साल 2011 में उनका तलाक हो गया। इसके अलावा नयनतारा संग उनका रिश्ता 3 साल चला। फिर उनका भी ब्रेकअप हो गया। पिछले साल ही खबर आई थी कि अब प्रभुदेवा ने नवंबर में एक फिजियोथैरेपिस्ट से शादी कर ली है। जब वो उनका इलाज कर रही थी तब उनका दिल अपनी फिजियोथैरेपिस्ट पर आ गया था।

Exit mobile version