News Room Post

Prabhu Deva: चौथी बार पिता बने प्रभु देवा, दूसरी पत्नी ने दिया बेटी को जन्म

नई दिल्ली। डांस के भगवान कहे जाने वाले प्रभु देवा की जिंदगी में फिर से खुशियों की लहर आई है। कोरियोग्राफर प्रभु देवा के घर पर नन्ही परी की किलकारी गूंज उठी है। कोरियोग्राफर चौथी बार पिता बने है, और उनकी एक प्यारी सी बेटी हुई है। जी हां प्रभु देवा के घर में लक्ष्मी का आगमन हुआ है और कोरियोग्राफर 50 की उम्र में चौथी बार पिता बने है। इस खुशखबरी के बाद हर कोई प्रभु देवा को बधाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर कोरियोग्राफर को बधाई देने वालों की लाइन लग गई है। प्रभु देवा पिता बनने के बाद काफी खुश है और उन्होंने यह खुशखबरी अपने सभी फैंस के साथ साझा की है।

प्रभु देवा चौथी बार बने पिता

दरअसल, प्रभु देवा की दूसरी पत्नी हिमानी सिंह ने एक बेटी को जन्म दिया है। इस बात की पुष्टि खुद प्रभु देवा ने एक मीडिया संस्थान से की है। प्रभु देवा ने बताया कि जी हां वह 50 की उम्र में पिता बने है और वह बहुत खुश है। प्रभु देवा ने आगे कहा कि उन्होंने बहुत काम कर लिया है अब वह कुछ वक्त अपने परिवार के साथ बिताना चाहते है। दरअसल, प्रभु देवा ने पहली शादी रामलथ से की थी उसके बाद दोनों के तीन बेटे हुए थे जिसमें एक बेटे की कैंसर से मौत हो गई थी। वहीं जब प्रभु देवा साउथ की एक्ट्रेस नयनतारा को डेट कर रहे थे और उनके साथ लिव-इन में रह रहे थे तब इनकी पत्नी ने काफी हंगामा किया था और फैमिली कोर्ट में एक याचिका भी दायर की थी।

रामलथ ने प्रभु देवा को दी थी धमकी

रामलथ ने प्रभुदेवा को धमकी दी थी और कहा था कि अगर उन्होंने नयनतारा से शादी की तो वह भूख हड़ताल पर चली जाएंगी जिसके बाद प्रभु देवा ने साल 2011 में रामलथ को तलाक दे दिया था वहीं साल 2012 में नयनतारा से भी इनका ब्रेकअप हो गया। इसके बाद प्रभु देवा ने साल 2020 में हिमानी सिंह से शादी की। दोनों की पहली संतान है।

Exit mobile version