News Room Post

Prabhu Deva: 50 साल के हुए प्रभु देवा, आज डांस की दुनिया में करते हैं राज

नई दिल्ली। साउथ इंडस्ट्री के अब कई नाम हैं जो बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं, उन्होंने अपनी मेहनत से साउथ इंडस्ट्री में काम करके लोगों के दिलों में एक अलग जगह बनाई हैं। उन्ही में से एक हैं प्रभु देवा जिन्होंने बॉलीवुड के कई बड़े-बड़े स्टार्स को अपने इशारे पर नचाया हैं। प्रभु देवा वैसे तो बहुत कम बोलते हैं लेकिन वह अपने डांस के जरिए वह बहुत बात करते हैं। प्रभु देवा ने बॉलीवुड के भाईजान उनको भी अपने इशारों पर नचाया हैं। कोरियोग्राफर ने बॉलीवुड में डेब्यू ही सलमान खान के साथ किया था। उसके बाद से तो हर कोई प्रभु देवा के डांस का दीवाना बन गया। आज एक्टर का अपना 50 वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रहे हैं, तो चलिए जानते हैं इनके जन्मदिन पर इनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें-

32 साल का करियर 

कोरियोग्राफर प्रभु देवा आज किसी पहचान के मोहताज नहीं रहे हैं। इनका जन्म 3 अप्रैल 1973 को मैसूर में हुआ था। प्रभु देवा एक भारतीय नृत्य कोरियोग्राफर, फिल्म निर्देशक, निर्माता और अभिनेता हैं जिन्होंने मुख्य रूप से तमिल, हिंदी, तेलुगु और कन्नड़ भाषा की फिल्मों में काम किया है। 32 साल के करियर में, उन्होंने नृत्य शैलियों का प्रदर्शन और डिजाइन किया है और सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी के लिए दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त किए हैं।

पर्सनल लाइफ

वहीं इनके पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो इन्होंने साल 1995 में रामलत से शादी की थी। रामलत एक मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं। हालांकि, शादी के बाद उन्होंने हिंदु धर्म को अपना लिया था और अपना नाम लता रख लिया था। शादी के कुछ साल बाद दोनों के बीच काफी मनमुटाव होने लगे और लता को ऐसा लगता था कि प्रभु देवा और नयनतारा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं । जिसके बाद लता ने प्रभु देवा को तलाक दे दिया था। साल 2011 में दोनों अलग हो गए थे।

प्रभु देवा का वर्कफ्रंट

वहीं प्रभु देवा के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन्होंने कई वान्टेड फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया हैं। इसके अलावा इन्होंने abcd: any body can dance, राधे, देवी, दवंग3 पोकिरी, माई डियर बूथम, स्ट्रीट डांसर 3डी, राउडी राठौर, लक्ष्मी जैसी शानदार फिल्मों में काम किया हैं।

Exit mobile version