News Room Post

प्रकाश राज ने शख्स को हिंदी बोलने पर मारा थप्पड़; फिल्म का क्लिप हो रहा वायरल

नई दिल्ली। प्रकाश राज का नाम तो सुना ही होगा न आपने…वही प्रकाश राज जिसकी विलनगिरी ने टॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक में तहलका मचा रखा है…वही प्रकाश राज जिसकी विलनगिरी नायक और नायिका के जायका को भी फीका कर देती है। इसे कहने में कोई गुरेज नहीं होना चाहिए कि जब भारतीय सिनेमा के विलनों के ऊपर कुछ लिखा जाएगा, तो प्रकाश राज का नाम अमिट अक्षरों में दर्ज होगा। जिस फिल्म में उनकी एंट्री हो जाए, तो उस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर हिट होना तय माना जाता है। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि प्रकाश राज के ऊपर इतनी लंबी चोड़ी भूमिका बनाई जा रही है, तो जरूर उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया है, जिसे लेकर एक्टर चर्चा में आ गए हैं। जी हां.. बिल्कुल सही पकड़े हैं आप… प्रकाश राज एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं, लेकिन इस बार उनके चर्चा में रहने की वजह कुछ और ही है। इस बार वे भाषा विवाद को लेकर चर्चा में आ गए हैं।

अब साउथ फिल्मों के एक्टर हैं और हिंदी फिल्मों में भी अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं, तो ऐसे में इनसे यही उम्मीद की जानी चाहिए कि इनके अंदर भाषा विवाद को लेकर किसी भी प्रकार का कुंठा न हो, लेकिन नहीं, ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। अभी जो वीडियो सोशल मीडिया की दुनिया में तेजी से वायरल हो रही है, उसे लेकर प्रकाश चर्चा और विवादों के बीच घिर चुके हैं। तो चलिए, पहले हम आपको ये वीडियो दिखाते हैं, जिसे लेकर एक्टर विवादों में आ गए हैं।

..तो देखिए ये वीडियो

…तो क्या देखा आपने…..क्या समझा…आपकी क्या राय है…आप हमें सब कुछ बताइएगा, लेकिन पहले तो आप यह जान लीजिए कि इस वीडियो ने बवाल खड़ा कर रखा है। वीडियो में जिस तरह से प्रकाश राज एक शख्स को हिंदी भाषा बोलने पर मार रह रहे हैं और उससे सवालिया लहजे में जिस तरह उसे धमकाते हुए कह रहे हैं  कि हिंदी क्यों बोल रहो हो…? तमिल क्यों नहीं बोलते, वीडियो का यही दृश्य अभी काफी चर्चा में है। यह वीडियो जय भीम फिल्म का बताया जा रहा है, जिसमें उनके साथ काम करने वाला एक्टर उन्हें कुछ हिंदी में बता रहा होता है, जिसे वे तमिल नहीं बोलने पर मारते हैं।

जिससे उनके अंदर भाषा विभिन्नता को लेकर जेहन में अंकुरित हो रही  कुठा परिलक्षित होती नजर आ रही है। इस वीडियो ने विवाद बढ़ा कर रख दिया है। लोग इस पर अलग-अलग तरह से अपना रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं। अधिकांश लोग इस वीडियो में एक्टर को घेरते हुए नजर आ रहे हैं। आइए, आपको दिखाते हैं कि लोग उनके वीडियो पर अपने रिएक्शन में क्या कुछ कहते हैं।

यहां देखिए लोगों की प्रतिक्रिया

..तो देखा न आपने कैसे सोशल मीडिया पर एक्टर अपने इस इस वीडियो को लेकर चौतरफा घिर चुके है। हालांकि यह कोई पहली मर्तबा नहीं है कि जब एक्टर किसी मसले को लेकर चर्चा में आए हैं, बल्कि इससे पहले भी वे इस तरह के कई मसले को लेकर चर्चा में आए हैं।

अमूमन, एक्टर सरकार विरोधी माने जाते हैं। मोदी सरकार की कार्यशैली को लेकर भी वे कई बार चर्चा में आ चुके हैं। वहीं, अभी तक इस वीडियो को लेकर एक्टर की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब देखना होगा कि यह पूरा विवाद आगे चलकर क्या रुख अख्तियार करता है।

Exit mobile version