News Room Post

कोरोना के बीच दो महीने में पहली बार घर से बाहर निकलीं प्रियंका चोपड़ा, शेयर की तस्वीर

भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास ने कोरोनावायरस के प्रकोप के कारण चल रहे लॉकडाउन के बीच दो महीने में पहली बार घर से बाहर निकलते हुए खुद की तस्वीर शेयर की।

लॉस एंजेलिस। भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास ने कोरोनावायरस के प्रकोप के कारण चल रहे लॉकडाउन के बीच दो महीने में पहली बार घर से बाहर निकलते हुए खुद की तस्वीर शेयर की।

प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह मास्क पहने हुए दिखाई दे रही हैं।  उन्होंने शेयर तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा, “आंखें कभी भी शांत नहीं होती हैं। दो महीने में पहली बार घर से बाहर निकली।”

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा को आखिरी बार फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में देखा गया था। इस फिल्म से एक्ट्रेस ने शादी के बाद अपना बॉलीवुड कमबैक किया। फिल्म में फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित सर्राफ अहम रोल में थे।

इससे पहले प्रियंका एक अपने दोनों पालतू कुत्तों के साथ तस्वीर शेयर की। आपको बता दें कि उनके दोनों पालतू कुत्तों का इंस्टाग्राम पेज भी है जहां उनकी काफी फैन फॉलोइंग है।

Exit mobile version