News Room Post

Priyanka Chopra Daughter: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक और बेटी मालती संग कैसे बिताया संडे, देखें एक्ट्रेस ने की लेटेस्ट फोटो शेयर

Priyanka Chopra Daughter: प्रियंका ने अपनी सात महीने की बच्ची मालती मैरी चोपड़ा जोनस की एक झलक फैंस को भी दिखाई। अदाकारा के साथ में उनके पति निक जोनस भी संडे का आनंद लेते हुए दिखाई दिए

नई दिल्ली। बॉलीवुड की देसी गर्ल अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी तस्वीरों और वीडियोज से वह आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में प्रियंका ने अपने फैंस के लिए कुछ फोटोज साझा की हैं, इन तस्वीरों में उनकी लाडली बेटी मालती भी नजर आ रही है। अभिनेत्री ने इन फोटोज के जरिए बताया कि उन्होंने अपना संडे कैसे एन्जॉय किया। प्रियंका ने अपनी सात महीने की बच्ची मालती मैरी चोपड़ा जोनस की एक झलक फैंस को भी दिखाई। अदाकारा के साथ में उनके पति निक जोनस भी संडे का आनंद लेते हुए दिखाई दिए।

प्रियंका ने शेयर कीं तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा ने अपना वीकेंड पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ बिताया। उन्होंने अपनी बेटी मालती की कई फोटोज साझा कीं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है जिसमें वो पूल किनारे बैठी हुई हैं। तीनों ने स्विमसूट पहना है। तस्वीर में स्नैक्स और ड्रिंक्स से भरी एक टेबल भी दिखाई दे रही है। इस फोटो को शेयर कर प्रियंका ने लिखा- ‘रविवार @sonahomenyc (दिल की आंखें इमोजी) के साथ’ आपको ध्यान हो कि, सोना होम प्रियंका की भारतीय होमवेयर लाइन है। प्रियंका ने तस्वीर में टेबल का क्लोज-अप व्यू दिखाया है, फोटो क्लिक करते वक्त पति निक जोनस उनके पास बैठे थे।

जनवरी में पैदा हुई थी बच्ची 

ध्यान करें, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और पति निक जोनस इन दिनों पैरेंटहु़ड लाइफ को एन्जॉय कर रहे हैं। कपल ने इस साल जनवरी में सरोगेसी के जरिए अपने पहले बच्चे के रूप में बेटी का स्वागत किया, जिसका नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा गया। हालांकि, दोनों के लिए ये सफर इतना भी आसान नहीं था, बेहद कठिन दौर से गुजर कर उन्होंने अपनी बेटी को पाया है।

Exit mobile version