News Room Post

Priyanka Chopra: ‘निक जोनस की पत्नी’ कहलाने पर भड़कीं प्रियंका चोपड़ा, इंस्टाग्राम पर सवाल पूछते हुए कहा- क्या मुझे अपना…

nick priyanka

नई दिल्ली। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा विदेश में भी अपने काम से नाम कमा रही हैं। अपनी फिल्मों के अलावा खुद से 10 साल छोटे निक जोनस से शादी को लेकर एक्ट्रेस चर्चा में रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर भी अक्सर अपनी बातों को खुलकर लोगों के सामने रखती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम बायो से पति निक जोनस का सरनेम हटा दिया था जिसके बाद से ही दोनों के रिश्ते को लेकर खबरें उड़ रही थी कि दोनों तलाक लेने वाले हैं। इस बीच अब एक बार फिर ये मामला गर्मा गया है। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ‘निक जोनस की पत्नी’ कहलाने पर भड़क गई हैं।

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ खबरों के स्क्रीनशॉट्स शेयर किए हैं जिनमें उन्हें उनके नाम की बजाय ‘निक जोनस की पत्नी’ कहकर संबोधित किया गया था। इस खबरों के स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने सवाल करते हुए पूछा कि क्या क्या उन्हें अपने बायो में अपना आईडीएमबी लिंक जोड़ना चाहिए। इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने ये भी पूछा कि आज भी महिलाओं के साथ ऐसा बर्ताव कैसे किया जा सकता है।

प्रियंका चोपड़ा ने जो स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं उनमें पढ़ा जा सकता है, “निक जोनास की पत्नी ने गुड मॉर्निंग अमेरिका शो के दौरान मैट्रिक्स फिल्म के सह-कलाकार कीनू रीव्स के बारे में बातें कीं।” इस खबर को पढ़ने के बाद एक्ट्रेस ने लिखा, “बहुत दिलचस्प है कि मैं अब तक की सबसे प्रतिष्ठित फिल्म फ्रेंचाइजी में से एक का प्रचार कर रही हूं, और मुझे अभी भी’ निक जोनस की पत्नी’ के रूप में संदर्भित किया जा रहा है।”


आपको बता दें, निक जोनस से शादी के बाद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना सरनेम प्रियंका चोपड़ा से बदलकर प्रियंका चोपड़ा जोनस कर लिया था। लेकिन कुछ समय पहले एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम बायो से पति निक जोनस का सरनेम हटा दिया था। प्रियंका चोपड़ा के ऐसा करने के बाद से ही प्रियंका और निक की तलाक की खबरें भी आ रही थीं।

Exit mobile version