नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड की भी स्टार हैं। निक जोनस से शादी होने के बाद एक्ट्रेस विदेश में ही शिफ्ट हो चुकी है। वहां भी प्रियंका अपने नए रेस्तरां को संभाल रही है और हॉलीवुड में भी काम कर रही हैं। एक्टिंग के मामले में भी प्रियंका को बीट कर पाना नामुमकिन है। वो एक सक्सेसफुल बिज़नेस वुमेन होने के साथ-साथ एक अच्छी मां भी हैं। प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में दशकों तक काम किया और अपने लिए अथाह संपत्ति अर्जित कर ली है। तो चलिए जानते हैं कि प्रियंका चोपड़ा किन लग्जरी चीजों की मालकिन हैं।
कितनी है कुल संपत्ति
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो प्रियंका चोपड़ा की कुल संपत्ति लगभग 620 करोड़ रुपये है, जिसमें ब्रैंड एंडोर्समेंट से लेकर प्रॉपर्टी निवेश और अलग-अलग बिजनेस शामिल हैं। इसके अलावा पीसी एक फिल्म का करोड़ों चार्ज करती हैं।
फिल्मों का करती हैं कितना चार्ज
हॉलीवुड फिल्म लव अगेन और सिटाडेल में प्रियंका चोपड़ा को आखिरी बार देखा गया था, जिसमें वो सैम ह्यूगन के साथ रोमांस करती दिखीं थी। स्टैटिस्टा नाम की कंपनी की मानें तो पीसी ने एक फिल्म का 40 करोड़ लेती हैं। हालांकि अब उन्होंने काफी समय से फिल्मों से दूरी बना रखी है।
कई ब्रांड की हैं मालकिन
प्रियंका एक साथ कई बिजनेस रन करती हैं। उनके न्यूयॉर्क में दो रेस्तरां है। इसके अलावा हेयर केयर ब्रांड Anomaly, होम वेयर ब्रांड स्टोर और खुद का फूड ब्रांड भी शामिल हैं। इसके अलावा पीसी और निक ने मिलकर कई कंपनियों में निवेश भी कर रखा है, जहां से वो करोड़ों में कमाई करते हैं।
विज्ञापन और सोशल मीडिया से कमाती हैं मोटा
प्रियंका Brand Endorsements और विज्ञापन से खूब कमाती हैं। एक्ट्रेस बॉलीवुड और हॉलीवुड ब्रांड्स को एंडोर्स करती हैं, जिसमें TAG Heuer, Bumble जैसे ब्रांड शामिल हैं। माना जाता है कि एक ब्रांड के लिए एक्ट्रेस 5 करोड़ लेती हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी पीसी के मिलियन में फॉलोवर्स हैं। एक्ट्रेस एक सोशल मीडिया पोस्ट का 2 करोड़ लेती हैं।