News Room Post

Priyanka Chopra Daughter Photo: प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार दिखाया बेटी का चेहरा, गोद में बैठे क्यूट सी लगी नन्ही मालती, यहां देखें

Priyanka Chopra Daughter Photo: मां प्रियंका की तरह ही मालती मैरी चोपड़ा जोनस भी काफी चर्चा में रहती है। नहीं मालती (Malti Marie Chopra Jonas) के चर्चा में रहने का कारण हैं उनका चेहरा...जी हां, जब से प्रियंका चोपड़ा मां बनी हैं उनके फैंस के अंदर नन्हीं मालती को देखने की एक्साइटमेंट है लेकिन अब तक एक्ट्रेस के चाहने वालों की ये इच्छा पूरी नहीं हो पाई है। प्रियंका चोपड़ा ने अभी तक बेटी के चेहरे को रिवील नहीं किया है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड में देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका (Priyanka Chopra) कितनी पॉपुलर हैं ये बताने की जरूरत नहीं। बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी एक्ट्रेस अपने नाम का सिक्का जमाया है। यूं तो एक्ट्रेस अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस के घर इसी साल जनवरी में किलकारियां गूंजी थी। प्रियंका चोपड़ा एक प्यारी सी बेटी की मां है जिसका नाम उन्होंने ‘मालती मैरी चोपड़ा जोनस’ रखा है। मां प्रियंका की तरह ही मालती मैरी चोपड़ा जोनस भी काफी चर्चा में रहती है। नहीं मालती (Malti Marie Chopra Jonas) के चर्चा में रहने का कारण हैं उनका चेहरा…जी हां, जब से प्रियंका चोपड़ा मां बनी हैं उनके फैंस के अंदर नन्हीं मालती को देखने की एक्साइटमेंट है लेकिन अब तक एक्ट्रेस के चाहने वालों की ये इच्छा पूरी नहीं हो पाई है। प्रियंका चोपड़ा ने अभी तक बेटी के चेहरे को रिवील नहीं किया है।

अब प्रियंका चोपड़ा ने शेयर कि मालती की फोटो

फैंस के बीच अपनी बेटी के चेहरे को देखने की इस एक्साइटमेंट को कम करने के लिए अब एक्ट्रेस ने एक तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर किसी और की नहीं बल्कि बेटी मालती की है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर शेयर करते हुए एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें नन्हीं मालती काफी प्यारी लग रही है।

टी-शर्ट पर लिखा हुआ है देसी गर्ल

प्रियंका चोपड़ा की शेयर की गई इस तस्वीर में मालती बैठी हुई नजर आ रही है। तस्वीर में मालती को व्हाइट कलर की टी-शर्ट पहने हुए देखा जा सकता है। इस टी-शर्ट पर देसी गर्ल भी लिखा हुआ है। हालांकि तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा ने मालती का पूरा चेहरा नहीं दिखाया है। तस्वीर में मालती का आधा चेहरा दिख रहा है जिसे देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो काफी क्यूट हैं। फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन देते हुए मालती को ‘देसी गर्ल’ बताया है। हालांकि इस लेटेस्ट तस्वीर से मालती का हाफ फेस तो रिवील हो गया है लेकिन अब देखना होगा कि कब प्रियंका चोपड़ा फैंस को उनकी पूरी फोटो देखने को मिलती है।

Exit mobile version