नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की तो सफल एक्ट्रेस है ही साथ ही हॉलीवुड में भी उनके काफी चर्चा होते हैं। देसी गर्ल के नाम से फेमस एक्ट्रेस ने हॉलीवुड में एक से बढ़कर एक दमदार फिल्में दी हैं। अपनी फिल्मों के लिए तो एक्ट्रेस चर्चा में रहती है ही साथ ही अपने पति निक और बेटी मालती को लेकर भी वो खासा सुर्खियां बटोरती हैं। निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा दोनों ही पावरफुल कपल्स भी हैं ऐसे में दोनों जब भी साथ में नजर आते हैं तो उनके चर्चे शुरु हो जाते हैं। बात पेशे की करें तो जैसा कि हमने आपको बताया वो एक सफल एक्ट्रेस हैं और निक जोनस (Nick Jonas) सिंगर हैं। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने पति निक जोनस के कॉन्सर्ट का हिस्सा बनती हैं। इस वक्त भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वायरल हो रहे वीडियो में एक्ट्रेस पति निक के एक शो कॉन्सर्ट में पहुंची नजर आ रही है। लेकिन वीडियो में आगे एक्ट्रेस को रोता हुआ देखा जा रहा है। अब इस वीडियो देख सोशल मीडिया पर यूजर्स हैरान रह गए हैं और एक्ट्रेस के इमोशनल होने की वजह पूछ रहे हैं।
क्या है पूरा मामला
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में वो ब्लैक एंड व्हाइट कलर के कॉन्बिनेशन वाली ड्रेस पहने नजर आ रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वो न्यूयॉर्क के ‘यांकी स्टेडियम’ में आयोजित कॉन्सर्ट में वीआईपी स्टैंड की तरफ खड़ी हैं। एक तरफ जहां स्टेज पर निक जोनस परफॉर्मेंस दे रहे होते हैं और पति निक को देख दूसरी तरफ वीआईपी स्टैंड की ओर खड़ी प्रियंका चोपड़ा इमोशनल नजर आई।
वीडियो में एक्ट्रेस को अपनी आंखों से आंसू पोछते हुए देखा जा सकता है। अब एक्ट्रेस का अपने पति निक के लिए प्यार देख फैंस खूब तारीफ कर रहे हैं। यूजर्स एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के लिए वीडियो के कमेंट में ‘मेड फॉर ईच अदर’ भी लिख रहे हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। इससे पहले वो स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ में नजर आई थी जो कि अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई थी।