News Room Post

Priyanka Chopra Trolled: सोशल मीडिया यूजर्स ने किया प्रियंका चोपड़ा को ट्रोल, वजह बनी अंग्रेजी!

PRIYANKA CHOPRA

मुंबई। अगर आप सेलिब्रिटी हैं, तो हमेशा लोगों की नजर में रहते हैं। लोग जब सेलिब्रिटीज पर नजर बनाए रखते हैं, तो तारीफ के साथ छोटी गलतियों पर फटकार लगाने में भी वे देर नहीं करते। सोशल मीडिया के दौर में गलतियों पर ट्रोल होना आम है। इसी ट्रोलिंग का निशाना अब एक्टर प्रियंका चोपड़ा को बनना पड़ा है। अंग्रेजी के व्याकरण की गलती प्रियंका चोपड़ा की ट्रोलिंग की वजह बनी है। बताते हैं आपको कि प्रियंका चोपड़ा ने आखिर अंग्रेजी का गलत व्याकरण कहां इस्तेमाल किया, जिसकी वजह से उनको सोशल मीडिया पर निशाना बनना पड़ा है। हुआ दरअसल ये कि प्रियंका चोपड़ा ने एक्टर वीर दास को बधाई का एक नोट भेजा। वीर दास को हाल ही में स्टैंडअप स्पेशलिस्ट के लिए प्रतिष्ठित EMMY अवॉर्ड मिला है। प्रियंका चोपड़ा ने वीर दास को इसी वजह से बधाई दी और फूलों का गुलदस्ता भेजा। वीर दास ने जब अपने एक्स हैंडल पर प्रियंका के इस नोट को शेयर कर उनको धन्यवाद दिया, तो यूजर्स ने प्रियंका को ट्रोल कर दिया।

असल में प्रियंका चोपड़ा ने वीर दास को जो नोट भेजा है, उसमें उन्होंने अंग्रेजी के व्याकरण की एक गलती कर दी है। अंग्रेजी व्याकरण में A,E,I,O,U से जो भी शब्द शुरू होता है, उससे पहले An लगाया जाता है। इसके अलावा बाकी शब्दों से पहले A लिखा जाता है। अब प्रियंका चोपड़ा ने वीर दास को भेजे बधाई के नोट में An Huge Congratulations लिख दिया। जबकि, उनको A Huge Congratulations लिखना चाहिए था। वीर दास ने जब एक्स पर प्रियंका चोपड़ा के इस बधाई नोट को शेयर किया, तो देसी गर्ल के फैंस की नजर इस गलती पर पड़ गई और उन्होंने रिप्लाई में इसकी तरफ अंगुली उठाई। एक्स के यूजर्स ने तरह-तरह से टिप्पणी कर प्रियंका चोपड़ा को ट्रोल किया। एक यूजर ने लिखा कि An Thanks…जबकि, एक यूजर ने लिखा आपकी अंग्रेजी का व्याकरण बहुत अच्छा है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि वो ऐन ह्यूज को तो इग्नोर कर सकते है, लेकिन निक जोनस का नाम कहां है। प्रियंका को यूजर्स ने किस तरह ट्रोल किया, ये आप नीचे दिए ट्वीट के रिप्लाई सेक्शन में जाकर पढ़ सकते हैं।

प्रियंका चोपड़ा अब विदेश में रहती हैं। उन्होंने सिंगर और म्यूजिशियन निक जोनस से शादी की है। पिछले दिनों प्रियंका चोपड़ा एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने भारत आई थीं। हालांकि, इस कार्यक्रम से कुछ दिन पहले ही प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन परिणीति चोपड़ा की शादी हुई थी। जिसमें प्रियंका के न आने पर भी लोगों ने अचरज भी जताया था।

Exit mobile version