News Room Post

Happy Birthday Priyanka Chopra: 39 साल की हुईं PC, बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में भी चमकाया अपना सिक्का

priyanka chopra

नई दिल्ली। ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा 18 जुलाई को अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने बॉलीवुड में अपनी अदाकारी से सबका दिल जीतने के बाद हॉलीवुड में भी अपना सिक्का चमकाया। आज वो हिंदी सिनेमा जगत की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं। छोटे से शहर में जन्मी प्रियंका आज देश और विदेश में जाना-पहचाना नाम हैं। उनके करियर की शुरूआत साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद हुई। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनके जनमदिन के खास मौक पर जानें उनसे जुड़े खास किस्सें।

आज के समय में प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की सबसे महंगी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वो अपने करियर में हिंदी सिनेमा में कई महत्वपूर्ण अवॉर्ड्स अपने नाम कर चुकी हैं। जिनमे नेशनल अवार्ड्स और पांच कैटेगरी में फिल्मफेयर अवॉर्ड्स शामिल हैं।

प्रियंका चोपड़ा को भारत सरकार ने साल 2016 में पद्मश्री से सम्मनित किया था। साथ ही टाइम मैगजीन पत्रिका ने उन्हें दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक नाम दिया। इसके अलावा फोर्ब्स ने उन्हें 2017 में दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में शामिल किया।

पीसी हमेशा अपनी प्रोफेशनल और प्रर्सनल लाइफ की वजहों से चर्चा में रहीं हैं। बॉलीवुड के कई एक्टर्स को डेट करने के बाद उन्होंने हॉलीवुड सिंगर निक जोनस के साथ साल 2018 में शादी कर ली। इस शादी की चर्चा काफी समय तक रही। कपल ने जोधपुर में भव्य शादी की।

Exit mobile version