News Room Post

Nick Jonas: स्टेज पर परफॉर्मेंस दे रहे थे प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस, तभी अचानक हो गया ये ‘हादसा’

Nick Jonas: शनिवार को न्यूयॉर्क के यांकी स्टेडियम से कॉन्सर्ट की शुरुआत हुई थी। बीते मंगलवार रात अमेरिका में जोनस ब्रदर्स का एक कॉन्सर्ट हुआ जिसमें निक जोनस के साथ स्टेज पर एक हादसा हो गया। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Nick Jonas

नई दिल्ली। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) की जोड़ी काफी चर्चित है। दोनों ने लंबे एज गैप होने के बाद भी शादी की और अक्सर साथ में इंजॉय करते हुए नजर आते हैं। फैंस को इनका यही अंदाज काफी पसंद आता है। निक जो कि सिंगर हैं वो इन दिनों अपने भाइयों के साथ वर्ल्ड टूर पर हैं। अपने टूर के दौरान वो लगातार अलग-अलग शहरों में कॉन्सर्ट कर रहे हैं। शनिवार को न्यूयॉर्क के यांकी स्टेडियम से कॉन्सर्ट की शुरुआत हुई थी। बीते मंगलवार रात अमेरिका में जोनस ब्रदर्स का एक कॉन्सर्ट हुआ जिसमें निक जोनस के साथ स्टेज पर एक हादसा हो गया। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या है वायरल हो रहे वीडियो में…

सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है उसमें देखा जा सकता है कि निक जोनस स्टेज पर अपने भाइयों के साथ परफॉर्मेंस दे रहे होते हैं लेकिन तभी उनका बैलेंस खो जाता है और वो गिर जाते हैं। लेकिन गिरने के बाद भी उनका जोश कम नहीं होता और वो उठ खड़े होकर अपनी परफार्मेंस को जारी रखते हैं। निक के इस अंदाज पर अब फैंस उनकी तारीफ भी कर रहे हैं।

यहां देखें निक जोनस का गिरने हुए वीडियो

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अक्सर जब भी निक जोनस कहीं परफॉर्मेंस दे रहे होते हैं तो वहां प्रियंका चोपड़ा जरूर पहुंचती हैं और अपने पति के लिए चीयर करते हुए नजर आती है। बीते दिनों भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था जिसमें प्रियंका चोपड़ा निक जोनस को स्टेज पर गाता देख इमोशनल हो गई थी और उनकी आंखों से आंसू छलक उठे थे। फैंस प्रियंका चोपड़ा के उस वीडियो को देख कमेंट कर निक संग उनकी जोड़ी सलामत रहने की बात कह रहे थे। फैंस निक और प्रियंका की जोड़ी से आज की जनरेशन को सीख लेने की भी बात कह रहे थे।

यहां देखें प्रियंका चोपड़ा का रोते हुए वीडियो

Exit mobile version