News Room Post

Parineeti-Raghav Engagement: परी-राघव की सगाई की खबरों पर प्रियंका चोपड़ा की मां ने लगाई मुहर, बोलीं- मैं बहुत एक्साइटेड हूं

नई दिल्ली। पिछले बहुत दिनों से परिणीति और राघव की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर काफी गरमायी हुई थी। जहां देखो उधर बस यही चल रहा है कि जल्द बॉलीवुड क्वीन परिणीति चोपड़ा और आप सांसद राघव चड्ढा शादी के बंधन में बंधने वाले है। हालांकि, इन सब खबरों के बीच हमने आपको बताया था कि कल परिणीति का मुम्बई वाला घर लाइटों से सजाया गया था वहीं राघव के घर को भी फूलों से सजाया गया है। इनके घर की सजावट से एक चीज तो पक्की है कि दोनों जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे। हालांकि, शादी की डेट तो अभी नहीं आई है लेकिन दोनों की सगाई की तारीख तो तय है और राघव-परिणीति आज यानी 13 मई को अपने दिल्ली वाले घर में सगाई करेंगे। इनकी सगाई की खबरों के बीच अब प्रियंका चोपड़ा की मां यानी मधु चोपड़ा ने दोनों की सगाई वाली खबर पर अपना रिएक्शन दिया है।

मधु चोपड़ा ने परी-राघव को दी शुभकामनाएं

खबरों की माने तो दोनों की सगाई दिल्ली के कपूरथला हाउस में होगी। कपूरथला हाउस में राघव और परिणीति एक दूसरे से रिंग बदलेंगे। दोनों की सगाई के बारे में परि की चाची यानी प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने बात करते हुए कहा कि मैं दोनों के लिए काफी खुश और एक्साइटेड हूं। दोनों को मेरा आशीर्वाद है। वहीं आपको बता दें कि राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की सगाई की जो लिस्ट आई है उसमें प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ मधु चोपड़ा के शामिल होने की भी खबर सामने आ रही है।

सगाई में मेहमान लिस्ट

वहीं आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई में इनके परिवार और कुछ करीबी दोस्त को ही आमंत्रित किया गया है। वहीं इनकी शादी में बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के शामिल होने की खबरें भी आ रही है। इसके साथ ही परिणीति चोपड़ा अपनी सगाई में मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ ही आउटफिट पहनेंगी। अब फैंस दोनों कपल की सगाई की तस्वीरों का इंतजार कर रहे है।

Exit mobile version