News Room Post

Parineeti Chopra: चोरी छिपे इस नेता को डेट कर रही है प्रियंका चोपड़ा की बहन परिणीति चोपड़ा!, सोशल मीडिया पर छा गई Photos

Parineeti Chopra

नई दिल्ली। राजनीति और बॉलीवुड का नाता काफी पुराना है। आज भी देखा जाए तो कई एक्टर या एक्ट्रेस राजनीति में कदम रख चुकी हैं। कई बार ऐसा भी हुआ है जब बॉलीवुड जगत के सेलेब्स का दिल किसी राजनीति जगत से जुड़े लोगों पर आ जाता है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर हम क्यों सिनेमा जगत और राजनीति के इस जुड़ाव को समझा रहे हैं। तो आपको बता दें, हाल ही में बॉलीवुड जगत की एक एक्ट्रेस और राजनीति से जुड़ा एक चर्चित नेता साथ में स्पॉट हुआ है। दोनों का लुक भी लगभग-लगभग मैचिंग दिखा। अब ये सब देखने के बाद सोशल मीडिया पर उनके रिलेशनशिप में होने की बात कही जा रही है। जिन लोगों की हम बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) हैं।

बीती रात यहां हुए स्पॉट

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों फिल्मों में काफी कम ही नजर आती हैं। एक्ट्रेस का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा है। 34 साल की हो चुकीं एक्ट्रेस ने अभी शादी नहीं की है। वहीं, आप नेता राघव चड्ढा भी अभी अनमैरिड हैं। बीती रात परिणीति चोपड़ा और नेता राघव चड्ढा दोनों रेस्टोरेंट के बाहर देखे गए। दोनों की जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है उनमें देखा जा सकता है कि राधव और परिणीति दोनों ने मैचिंग व्हाइट शर्ट पहनी हुई है। सामने आई तस्वीरों में एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra and Raghav Chadha) ने ब्लैक एंड व्हाइट चेक पेंट के साथ व्हाइट ओवरसाइज शर्ट पहनी हुई है। तो वहीं, राघव चड्ढा खाकी रंग की पेंट संग व्हाइट शर्ट पहने नजर आए।

दोनों ओवर ऑल लुक में काफी खूबसूरत लग रहे थे लेकिन अब दोनों को इस तरह रात के वक्त रेस्टोरेंट के बाहर देखे जाने के बाद से ही सोशल मीडिया पर चर्चाएं शुरु हो गई हैं। यूजर्स सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें धड़ल्ले से शेयर कर रहे हैं और कह रहे हैं कि दोनों के बीच कुछ खिचड़ी पक रही है।

हालांकि अभी तक न तो एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने इसे लेकर कुछ कहा है और न ही राघव चड्ढा की तरफ से इसपर किसी तरह को कोई स्टेटमेंट आया है। अब देखना होगा कि क्या सच में दोनों की ये मुलाकात केवल दोस्ती है या फिर दोनों के बीच प्यार का बीज पनप रहा है।

कौन हैं राघव चड्ढा

राघव चड्ढा (Raghav Chadha) दिल्ली की आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के राज्यसभा सदस्य हैं। बहुत कम लोग ही ये जानते हैं कि राजनीति में कदम रखने से पहले वो चार्टर्ड एकाउंटेंट भी रह चुके हैं। राघव चड्ढा को आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल का काफी करीबी भी माना जाता है। 2012 में अरविंद केजरीवाल संग मुलाकात के बाद से ही उनके सियासी सफर की शुरुआत हुई थी। बीते साल पंजाब विधानसभा चुनाव में हुई जीत के पीछे राघव चड्ढा का ही हाथ माना जा है।

Exit mobile version