News Room Post

Priyanka Chopra: पति निक जोनस पर प्रियंका का बड़ा खुलासा, कहा- सोने नहीं देते हैं पूरी रात…

नई दिल्ली। मिस वर्ल्ड का ख़िताब अपने नाम करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के साथ-साथ अब हॉलीवुड में भी अपना परचम लहरा चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने हिंदी फ़िल्मी कैरियर में एक से बढ़कर एक किरदार निभाए और नेशनल अवॉर्ड सहित कई सारे अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। प्रियंका को हॉलीवुड शो Baywatch से  ग्लोबल स्तर पर खासी पॉपुलैरिटी हासिल हुई है। प्रियंका चोपड़ा अपनी निजी जिन्दगी में एक बेहद सुलझी हुई इंसान हैं। प्रियंका ने बॉलीवुड में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाने के बाद जब हॉलीवुड में कदम रखा तो वहां उनकी मुलाकात हॉलीवुड सिंगर निक जोनस से हुई। निक पहले प्रियंका के दोस्त बने और फिर धीरे-धीरे इनकी दोस्ती प्यार में बदल गयी।

“एज इज जस्ट ए नंबर”

निक प्रियंका से उम्र में दस साल छोटे हैं लेकिन उम्र का ये अंतर कभी उनके प्यार के बीच में नहीं आया। इस कपल ने ये साबित किया कि “एज इज जस्ट ए नंबर।” प्रियंका और निक ने 1 दिसंबर साल 2018 को हिन्दू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी कर ली थी। इनकी शादी उस साल की सबसे बड़ी शादियों में से एक मानी जाती है। इनकी शादी में कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं थी।

क्यों रात को सोने नहीं देते निक ?

प्रियंका चोपड़ा आए दिन अपनी निजी और प्रोफेशनल लाइफ की वजह से मीडिया में बनी रहती हैं। अभी हाल ही में प्रियंका का एक पुराना इंटरव्यू मीडिया में वायरल हो रहा था। इस इंटरव्यू में प्रियंका कहती हुई नजर आ रही हैं कि निक उन्हें रात भर सोने नहीं देते हैं। दरअसल, प्रियंका ने इस इंटरव्यू के दौरान बताया था की निक को एक बार डायबिटीज हो गयी थी जिस वजह से निक बीमार रहते थे। पूरी रात उठ-उठ कर प्रियंका ये चेक करती थीं की निक ठीक हैं या नहीं।

बहरहाल, आपको बता दें की निक जोनस अब पूरी तरह से ठीक हैं। अभी हाल ही में निक और प्रियंका सरोगेसी के जरिये एक बेटी के माता-पिता बने हैं और इन दिनों अपनी बेटी के साथ समय बिता रहे हैं।

Exit mobile version