नई दिल्ली। बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनास और उनके पॉप स्टार पति निक जोनास सोशल मीडिया को हिलाने का एक मौका नहीं छोड़ते हैं। अब कपल ने अपनी सिजलिंग फोटोज से इंटरनेट पर गर्दा उड़ा दिया है। प्रियंका और निक ने अपनी वेकेशन की फोटोज शेयर की है, जिसमें वो परिवार के साथ मस्ती करती दिख रही हैं। बता दें कि ये फोटोज जुलाई की हैं, जिसने निक और प्रियंका ने अब शेयर किया है। पिक्स पीसी के जन्मदिन की बताई जा रही है। तो चलिए जानते हैं कि पिक्स में क्या खास है।
मालदीव में पीसी और निक का वेकेशन
फोटोज में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के साथ-साथ मालती मैरी चोपड़ा भी दिख रही हैं, जो अपने माता-पिता के साथ खूब मस्ती कर रही हैं। पहली फोटोज में पीसी बिकिनी पहने निक की गोद में बैठी हैं और दोनों सुपर हॉट लग रहे हैं। जबकि दूसरी फोटो में निक अपनी बेटी मालती के साथ शिप पर खेलते दिख रहे हैं। एक फोटो में निक शर्टलेस लग रहे हैं और पानी में ड्राइव करने जा रहे हैं। एक अन्य फोटो में निक, पीसी और मालती तीनों ही बेहद प्यारे लग रहे हैं। तीनों को बीच पर मस्ती करते देखा जा रहा है। इन सभी फोटो को शेयर कर निक ने लिखा- जुलाई किसी फिल्म की तरह था।
फैंस भी लुटा रहे प्यार
सभी फोटोज पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। प्रियंका और निक दोनों ही मालती का मिलकर ख्याल रखते हैं। वो बीच-बीच में काम से समय निकालकर मालती के साथ पार्क में वॉक करने और समंदर किनारे भी समय निकालकर जाते रहते हैं। एक हालिया इंटरव्यू में प्रियंका ने कहा था कि वो मालती की परवरिश के लिए अपना करियर और काम दोनों छोड़ सकती हैं। उन्होंने कहा था की मालती से जरूरी उनकी जिंदगी में कुछ नहीं है, और अगर कल को उन्हें मालती के लिए अपना काम छोड़ना पड़े तो वो बिना किसी हिचक के छोड़ देगीं।