News Room Post

Priyanka Chopra: वैलेंटाइन डे पर प्रियंका ने शेयर किया बेडरूम वीडियो, बिस्तर पर लेटे-लेटे ही रोमांटिक अंदाज में पति को किया विश

नई दिल्ली। बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की लवस्टोरी जग जाहिर है। दोनों में तकरीबन 10 साल का एज गैप है, जिसको लेकर उन्हें भयंकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता रहता है, हालांकि प्रियंका को इन सब चीजों से कपल को कोई फर्क नहीं पड़ता है और दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर प्यार बरसाने का एक मौका नहीं छोड़ते हैं। अब प्रियंका ने निक के साथ रोमांटिक तरीके से वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया। सेलिब्रेशन भी ऐसा कि फैंस प्रियंका के दीवाने हो गए।

रोमांटिक अंदाज में विश किया वैलेंटाइन

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेडरूम की वीडियो शेयर की है जिसमें वो बिस्तर में लेटे-लेटे निक को वैलेंटाइन की बधाई दे रही हैं। प्रियंका ने कैप्शन में लिखा- निक से साथ रोज ही वैलेंटाइन होता है। पीछे से निक की गाने की आवाज भी आ रही है। इसके अलावा प्रियंका ने इंस्टा पर अपनी और निक की फोटोज भी शेयर की है, जिसमें दोनों रोमांटिक अंदाज में दिख रहे हैं। कपल की रोमांटिक फोटोज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।


रिलीज हुआ प्रियंका की फिल्म लव अगेन का ट्रेलर

ये बात तो सभी जानते हैं कि शादी के बाद से ही देसी गर्ल अमेरिका की होकर रह गई हैं। उनका भारत आना-जाना बहुत कम ही होता है। एक्ट्रेस की अगली हॉलीवुड फिल्म लव अगेन का ट्रेलर भी सामने आ चुका है जिसमें प्रियंका हॉलीवुड एक्टर के साथ कोजी हो रही है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में निक जोनस का भी कैमियो है।


खैर ये तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा।  इसके अलावा एक्ट्रेस यूनिसेफ की ब्रांड एबोर्सडर हैं, जो विश्व भर में जरूरतमंदों के लिए मदद की आवाज उठाती हैं। यूनिसेफ के काम के सिलसिले में ही प्रियंका को उत्तर प्रदेश में देखा गया था, जहां उन्होंने बच्चियों की शिक्षा पर जोर देने की बात कही थी।

Exit mobile version