News Room Post

Honey Singh: इस खतरनाक बीमारी से जूझ रहे थे पंजाबी सिंगर हनी सिंह, रैपर ने कहा- मेरे दिमाग में…

नई दिल्ली। पंजाबी सिंगर और रैपर हनी सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं, उनका और उनकी पत्नी शालीनी तलवार का तालाक हो गया हैं। शालीनी ने हनी पर घरेलू हिंसा और चीट करने का आरोप लगाया था जिसके बाद इन दोंनो के बीच तलाक हुआ। हनी सिंह की पत्नी ने एलिमनी में 1 करोड़ रुपये लिए। हालांकि, हनी सिंह ने इस संगीन आरोपों पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि ये सभी आरोप झूठे हैं। खैर ये तो रही हनी की पर्सनल लाइफ लेकिन अगर सिंगर की प्रोफेसनल लाइफ की बात करें तो एक्टर के करोड़ों फैंस हैं जो इनके गानो को पूरी तरह एन्जॉय करते हैं इनके गाने पर करोड़ों लोग झूमते हैं। हनी सिंह रैपिंग की दुनिया के बादशाह हैं, इनके गाने पार्टियों में जान डाल देते हैं। लेकिन इन दिनों यह आवाज कहीं गुम सा हो गया हैं, फैंस इस आवाज को दुबारा सुनने के लिए आतुर हो रहे हैं। हर किसी के मन में आता हैं कि आखिर रैपर्स का बादशाह कहा जाने वाला हनी सिंह क्यों इंडस्ट्री से दूर था, क्या हुआ था उनको….इन सब सवालों के जवाब खुद हनी सिंह ने बताया। आइए हम आपको बताते हैं पूरा मामला-

हनी सिंह ने बताया सच

दरअसल, एक इंटरव्यू में हनी सिंह ने बताया कि वह एक बीमारी से जूझ रहे थे। हालांकि, इसके बाद उन्होंने काफी रिएलिटी शोज किए। साथ ही उन्होंने पंजाबी फिल्म में एक्टिंग भी की। फिर स्टार प्लस के एक शो में इन्होंने काम भी किया जिसको इन्होंने ही डिजाइन किया। हनी को बाद में पता चला कि यह बाइपोलर डिसऑर्डर और साइकोटिक लक्षणों से जूझ रहे थे। हनी सिंह को इस बीमारी के बारे में कुछ भी नहीं पता था, कि यह कौन सी बीमारी हैं कैसे और क्यों होती हैं, बस इनके दिमाग में एक बात थी कि इन्हें ये अपनी बीमारी को ठीक करना हैं।  वहीं रैपर ने आगे कहा जब मुझे इस बीमारी को सही करने में पूरे 5 साल लग गए जिसके बाद मैनें इंडस्ट्री में कमबैक किया लेकिन मुझे कुछ ठीक नहीं लग रहा था, मेरे गाने तो हिट हो रहे थे लेकिन मेरे मोटापे और लुक की वजह से लोग मुझे अपना नहीं पा रहे थे।

हनी सिंह का वर्कफ्रंट

हनी सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो हनी सिंह अपना एक एलबम ला रहे हैं जो कि 24 दिसंबर 2022 को रिलीज होने वाला हैं। इस गाने में हनी सिंह के साथ मोनी रॉय दिखाई देगी। इस गाने का नाम गतिविधि हैं, जिसकी जानकारी खुद हनी सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में दी हैं।

Exit mobile version