News Room Post

Parineeti Chopra and Raghav Chadha wedding: इस दिन एक-दूजे के होंगे राघव और परिणीति, 23 सितंबर से शुरू होगी रस्में, सामने आया वेडिंग कार्ड

Parineeti Chopra and Raghav Chadha wedding: कॉर्ड के मुताबिक 23 सितंबर को सुबह 10 बजे अभिनेत्री परिणीति की चूड़ा Ceremony होगी। 23 सितंबर को इनर कोर्टयार्ड में वेलकम लंच रखा गया है जिसकी थीम ग्रेन्स ऑफ लव रखी गई है। वहीं शाम के वक्त 90 के दशक की थीम पर पार्टी होगी।   

Raghav and Parineeti

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की शादी का इंतजार फैंस काफी दिनों से कर रहे है। पब्लिक से लेकर राजनेताओं तक हर कोई दोनों से शादी की तारीख को लेकर प्रश्न करते रहते है। लेकिन अब फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। दरअसल इसी महीने अभिनेत्री परिणीति और राजनेता राघव एक दूजे के हो जाएंगे। राजस्थान के उदयपुर के लीला पैलेस और ताज लेक पैलेस में परी और राघव की शादी की शहनाई बजेगी। शादी की सभी रस्में यहां पर होगी। परिणीति और राघव की  शादी का कार्ड सामने आ चुका है। शादी के कार्ड से साफ हो गया है कि परिणीति और राघव 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। वहीं शादी की रस्में 23 सितंबर को शुरू हो जाएंगी।

यहां देखिए वेडिंग कार्ड में पूरा शेड्यूल

वेडिंग कार्ड सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है। जिसमें दोनों की शादी की सारी रस्में और पूरा शेडयूल बड़े ही खूबसूरती चित्र के साथ दर्शाया गया है। वेडिंग कार्ड से अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों की शादी बड़े ही शाही अंदाज में होगी। कॉर्ड के मुताबिक 23 सितंबर को सुबह 10 बजे अभिनेत्री परिणीति की चूड़ा Ceremony होगी। 23 सितंबर को इनर कोर्टयार्ड में वेलकम लंच रखा गया है जिसकी थीम ग्रेन्स ऑफ लव रखी गई है। वहीं शाम 7 बजे बॉलीवुड के 90 के दशक पर थीम पर पार्टी आयोजित की जाएगी। जो कि Guava Garden में होगी।

वहीं आप नेता की सेहराबंदी 24 सितंबर को दोपहर एक बजे ताज लेक पैलेस में होगी। वहीं 2 बजे ताज लेक पैलेस से ही राघव चड्ढा बारात लेकर निकलेंगे। 24 सितंबर को लीला पैलेस में 3.30 बजे जयमाला होगी। इसके बाद 4.00 बजे दोनों सात फेरे लेंगे। वहीं परिणीति की विदाई 6.30 बजे होगी। 24 सितंबर की ही रात 8.30 बजे Courtyard में दोनों का रिस्पेशन भी होगा।

प्रेम संबंधों का ऐसे हुआ था खुलासा

आप नेता सांसद राघव चड्डा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के बीच प्रेम प्रसंग का खुलासा तब हुआ जब दोनों मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर साथ नजर आए थे। सोशल मीडिया पर दोनों की फोटो काफी वायरल भी हुई थी। इसके बाद फिर राघव और परिणीति कई मौकों पर एक साथ नजर आने लगे। कई क्रिकेट के मैदान पर तो कभी एयरपोर्ट पर लंच या डिनर पर। हालांकि बाद दोनों ने अपने प्यार इजहार कर दिया था।

13 मई को हुई थी परिणीति और राघव की सगाई

बता दें कि इस साल 13 मई को इन्होंने अपने रिश्ते पर मुहर लगाई थी। दोनों ने दिल्ली के कपूरथला हाउस में अपने परिवार और दोस्तों के बीच सगाई कर ली। सगाई में परिवार के खास सदस्यों और दोस्त भी शामिल हुए थे। इसके अलावा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत कई राजनेता शामिल हुए थे।

Exit mobile version