News Room Post

Raghav Chadha-Parineeti Chopra: ससुराल में ढोल नगाड़ों के साथ हुआ बहूरानी परिणीति का स्वागत, नई नवेली दुल्हन की तरह सजाया गया घर

Raghav Chadha-Parineeti Chopra: परिणीति और राघव की शादी का एक अनोखा वीडियो भी सामने आया है, जिसमें छतरी के नीचे राघव और परिणीति रैंप पर वॉक करते हुए मंडप तक जा रहे हैं। कपल ने अपने आउटफिट से मैचिंग छतरी ले रखी है

parineeti-raghav

नई दिल्ली। 24 सितंबर को राघव और परिणीति की शादी हो चुकी है और अब धीरे-धीरे करके कपल की शादी की प्यारी-प्यारी झलकियां सामने आ रही हैं। पहले कपल की रिसेप्शन की फोटोज सामने आई थी जिसमें परिणीति ने बॉर्बी पिंक अवतार लिया था। जिसके बाद खुद परी और राघव ने अपने सोशल मीडिया पर शादी की फोटोज पोस्ट की थी। अब शादी की एक अनदेखी वीडियो सामने आ रही है, जिसमें परी राघव के साथ मटकी-मटकी मंडप तक जा रही हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस का दिल्ली में भव्य स्वागत किया गया है।


ससुराल में हुआ भव्य स्वागत

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा उदयपुर से वापस दिल्ली आ चुके हैं। बीते रात परिणीति दिल्ली स्थित अपने ससुराल पहुंची, जहां पहले से ही उनके स्वागत के लिए घर को दुल्हन की तरह सजा दिया गया। जैसे ही परिणीति अपने ससुराल पहुंची तो ढोल-नगाड़ों के साथ बहुरानी का स्वागत हुआ। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा रखा गया। वीडियो को फैंस के जरिए भी बहुत पसंद किया जा रहा है। फैंस दिल खोलकर इस प्यारी जोड़ी पर प्यार लुटा रहे हैं।


छतरी के साथ परी की मस्ती

परिणीति और राघव की शादी का एक अनोखा वीडियो भी सामने आया है, जिसमें छतरी के नीचे राघव और परिणीति रैंप पर वॉक करते हुए मंडप तक जा रहे हैं। कपल ने अपने आउटफिट से मैचिंग छतरी ले रखी है। खास बात ये है कि इस मौके भी परी की मस्ती बंद नहीं हुई और वो मटकती-मटकती मंडप की तरफ बढ़ रही हैं।ये वीडियो वाकई बहुत प्यारा है और देखकर लग रहा है कि परिणीति और राघव दोनों की अपनी ड्रीमी वेडिंग को लेकर काफी खुश हैं। बता दें कि अब एक्ट्रेस दिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ में रिसेप्शन होस्ट करने वाली हैं, जो बॉलीवुड सिलेब्स और राजनेताओं के लिए होने वाला है।

Exit mobile version