News Room Post

Ranbir Kapoor With Raha Kapoor Video: डैडी रणबीर की गोद में आराम फरमाती नजर आईं राहा, वीडियो देखकर हो जाएंगे क्यूटनेस के कायल

नई दिल्ली। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की लाडली राहा कपूर की पहली झलक जबसे सामने आई है लोग राहा की क्यूटनेस के कायल हो गए हैं। बीते साल क्रिसमस के दिन आलिया और रणबीर ने पहली बार राहा की पहली झलक दिखाई थी। पहली नजर में ही राहा ने पूरे देश को अपना दीवाना बना लिया। कोई राहा की नीली आंखों का मुरीद बना तो कोई आलिया की लाडली की मासूमियत पर फ़िदा हो गया। हर कोई इसके बाद राहा की दूसरी झलक पाने को बेताब नजर आया। ऐसे में अब एक बार फिर राहा कपूर की दूसरी झलक सामने आई है और ये कहना गलत नहीं होगा कि रणबीर कपूर की बिटिया इस बार पहले से भी ज्यादा एडोरेबल नजर आईं।

राहा की अपने डैडी रणबीर कपूर के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई है। इस वीडियो में रणबीर एयरपोर्ट से निकलते नजर आ रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि एक्टर अपना न्यू ईयर वेकेशन मना कर वापस लौटे हैं। लेकिन इस वीडियो में अगर सेंटर ऑफ़ अट्रैक्शन कोई है तो वो राहा है। वीडियो में राहा पिंक हूडी ड्रेस में कैप लगाए अपने डैडी कपूर की गोद में आराम फरमाती नजर आ रही हैं।


रणबीर कपूर की गोद में एकदम मस्तमौला अंदाज में मुस्कुराती राहा ने एक बार फिर लोगों को अपनी क्यूटनेस का दीवाना बना दिया। इस वीडियो को अब जमकर शेयर किया जा रहा है और लोग राहा पर भरपूर प्यार लुटाते भी नजर आ रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा- ”She is so princess coded” एक अन्य यूजर ने लिखा- ”छोटी आलिया” और दिल का इमोजी भी बनाया। एक अन्य यूजर ने लिखा- ”हाय कितनी क्यूट है राहा।” इस तरह के कई प्यारे-प्यारे कमेंट लोग राहा और रणबीर की वीडियो पर करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा का जन्म 6 नवंबर साल 2022 को हुआ था और राहा अभी महज एक साल की हैं।

Exit mobile version