News Room Post

Rajiv Kapoor Dies: एक साल में दूसरी बार कपूर खानदान पर टूटा दुखों का पहाड़, ऋषि कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का हार्ट अटैक से निधन

rajiv kapoor

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर और ऋषि कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का (Rajiv Kapoor Dies) मंगलवार को निधन हो गया। 58 साल की उम्र में उनके अंतिम सांस ली। हार्ट अटैक की वजह से उनका निधन हुआ। आज अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। ये जानकारी नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर दी। जिसके बाद से सिनेमा जगत में शोक की लहर है।

नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर राजीव कपूर के निधन की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ”RIP”। उनके इस ट्वीट पर लोग दुख व्यक्त कर रहे हैं। साथ ही राजीव कपूर की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

मीडिया में आई रिपोर्ट्स की मानें तो, मंगलवार को उन्हें दिल का दौरा पड़ा। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करने के लिए ले जाया गया। जब तक उन्हें अस्पताल पहुंचाया जाता, उनका निधन हो गया। उनके बड़े भाई रणधीर कपूर आखिरी समय उनके साथ मौजूद रहे।

बता दें कि पिछले साल ऋषि कपूर का निधन हुआ था। उस सदमे से कपूर खानदान अभी उबरा भी नहीं कि परिवार पर एक और दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। राजीव कपूर के जानें से कपूर खानदान को बड़ा झटका लगा है। क्योंकि सुबह तक राजीव एकदम ठीक थे। लेकिन नाश्ते के बाद उन्हें हल्की सी बेचैनी महसूस हुई। वह कुछ समझ पाते या किसी को कुछ बता पाते तभी उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। अस्पताल ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया।

बॉलीवुड में अपने उपनाम चिम्पू से जानें जाने वाले राजीव ने राजकपूर की 1985 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ में मंदाकिनी की सह-भूमिका से फेमस हुए थे। इसके अलावा उन्होंने लावा, जलजला और जबरदस्त जैसे फिल्मों में काम किया है। राजीव कपूर ने ‘प्रेम ग्रंथ’ फिल्म के जरिए निर्देशन में कदम रखा था।

Exit mobile version