News Room Post

Shark Tank India: जज विनीता सिंह पर चढ़ा राजू रस्तोगी की मां का बुखार, पनीर-भिंडी के दामों पर करने लगी बात, देखें वीडियो

नई दिल्ली: शार्क टैंक इंडिया शो भले ही टीवी पर आना बंद हो गया हो लेकिन आज भी शो का क्रेज कायम है। शो में जज रहे शार्क जज आज भी अपने निवेश से जुड़ी अपडेट देते रहते हैं। अब शार्क की जज रही शुगर कॉस्मेटिक की सह-संस्थापक और सीईओ विनीता सिंह ने नया अपडेट शेयर किया है। हालांकि ये अपडेट उनकी कंपनी या निवेश से जुड़ा नहीं है बल्कि एक फनी वीडियो है जिसे देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। दरअसल विनीता सिंह पर 3 इडियट्स का बुखार चढ़ा है। उनका एक मीम सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विनीता सिंह राजू रस्तोगी की मां का  बनकर अनोखे अंदाज में अपनी ही कंपनी के लोगों की क्लास लगा रही हैं।

विनीता सिंह पर चढ़ा राजू रस्तोगी की मां का बुखार

दरअसल वीडियो में विनीता अमरदीप झा का रोल प्ले कर रही हैं जिन्होंने 3 इडियट्स में राजू रस्तोगी की मां का किरदार निभाया था। वीडियो में विनीता ने राजू की माँ की तरह ही बिंदी लगा रखी है और साड़ी भी पहन रखी है। वीडियो में उन्हें पनीर और सोने की बढ़ती कीमतों के बारे में बताते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में एक कर्मचारी विनीता के मीम को सोशल मीडिया पर देखता है और उसके बाद केबिन में किसी अप्रूवल को लेकर जाता है। विनीता अपने कर्मचारी को बेटा कहती हैं और कहती हैं.. “हां हां बेटा आओ.. तुम कहां थे। जिसके बाद कर्मचारी अप्रूवल की बात करता है तो विनीता कहती है-पैसे क्या पेड़ पर उगते है? तुम्हें पता है भिंडी 12 रुपये होगी। और पनीर तो सोने के दाम पर बिक रहा है।


छोटे पर्दे पर पॉपुलर रहा शार्क टैंक इंडिया

वीडियो के आखिरी में खुद विनीता कहती है-ऑल इज वेल। जज विनीता ने वीडियो को शेयर कर कैप्शन में लिखा- “सब कुछ ठीक नहीं है! फोटोशॉपिंग के साथ बंद करो, टीम @trySUGAR। गौरतलब है कि शार्क टैंक इंडिया छोटे पर्दे का सबसे पॉपुलर शो रहा है। बता दें कि शार्क टैंक इंडिया एक बिजनेस बेस्ड रियलिटी शो था जिसमें लोग अपना आइडिया लेकर आते थे। जजों को जिसका आइडिया पसंद आता था वो उस बिजनेस में निवेश करते थे।

Exit mobile version