News Room Post

Rakhi Sawant: राखी सावंत को मिल गया नया पार्टनर!, लिव-इन में रहकर मिल रहे करोड़ों के गिफ्ट 

नई दिल्ली। ड्रामा क्वीन राखी सावंत अपनी प्रोफेशनल करियर के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी चर्चा में बनी रहती हैं। राखी को अच्छे से पता होता है कि कब मीडिया को क्या मसाला देना है। इसी सिलसिले को जारी रखते हुए अब एक बार फिर राखी सावंत अपनी लव लाइफ की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल, राखी इन दिनो अपने नए बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। बीते दिनो ही राखी ने बताया था कि बॉयफ्रेंड आदिल ने उन्हें एक BMW कार और दुबई में एक घर गिफ्ट किया है। आदिल कुछ दिनों पहले ही अपने परिवार से मिलने दुबई गए थे। हालांकि, अब वो मुंबई वापस आ गए हैं और राखी के साथ ही लिव-इन में रह रहे हैं।

मीडिया में इन दिनों ये बात चर्चा का विषय है कि राखी आदिल के साथ मुंबई में लिव-इन में रह रही हैं। हालांकि, इस खबर की पुष्टि खुद राखी ने की है और बताया कि “हां आदिल और मैं साथ हैं और एक ही साथ रहते भी हैं। आदिल जल्द ही मुंबई शिफ्ट हो सकते हैं। उनकी दुबई ट्रिप के बाद से हम साथ में रह रहे हैं।” आदिल का कारोबार फिलहाल मैसूर और बंगलुरु में है लेकिन वो अब मुंबई में भी अपना बिजनेस शुरू करने वाले हैं। राखी ने इसके बारे में बताया कि आदिल का कार का कारोबार है जिसे वो मुंबई तक बढ़ाने का प्लान कर रहे हैं।

कुछ दिनों पहले आदिल ने भी बताया था कि वो और राखी मिलकर मुंबई में एक डांस एकेडमी शुरू करने की सोच रहे हैं। राखी ने भी इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम जल्द ही एक ऐसा मंच तैयार करेंगे।

कुछ दिनों पहले राखी को रोशिना डेलावरी का फोन आने के बाद से यह जोड़ी चर्चा में आ गयी। रोशिना डेलावरी ने खुद को आदिल की प्रेमिका बताया था। हालांकि, आदिल ने बाद में इस बात का खुलासा किया कि रोशिना उनकी पूर्व प्रेमिका थी। राखी ने बताया था कि रोशिना के फ़ोन ने उन्हें परेशान कर दिया था और वो बहुत रोईं भी थी। फिलहाल खबरें यही है कि अभी राखी और आदिल दोनों एक साथ हैं।

Exit mobile version